सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Yograj on Dhoni: 'धोनी खुद को आइने में देखें, कभी माफ नहीं करूंगा', युवराज के पिता योगराज फिर हुए आगबबूला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Sep 2024 08:58 AM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब योगराज ने धोनी पर सीधा निशाना साधा है। इस साल की शुरुआत में 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया था कि धोनी के बुरे कामों के कारण सीएसके आईपीएल 2024 हार गई।

विज्ञापन
'Dhoni should look himself in mirror, I will never forgive him', Yuvraj Singh father Yograj Singh on MS Dhoni
युवराज, योगराज और धोनी - फोटो : Twitter
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर एमएस धोनी पर जमकर बरसे हैं। भारत के लिए सात मैच खेल चुके योगराज ने कई बार सार्वजनिक मंच पर भारत के पूर्व कप्तान धोनी की आलोचना की है और उन पर अपने बेटे युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगााया है। धोनी पर फिर से हमला बोलते हुए योगराज ने कहा है कि वह धोनी को जिंदगी में कभी माफ नहीं करेंगे। योगराज का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Trending Videos
'Dhoni should look himself in mirror, I will never forgive him', Yuvraj Singh father Yograj Singh on MS Dhoni
योगराज - फोटो : Twitter
योगराज ने जी स्विच के यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो किया है, वह सब कुछ अब सामने आ रहा है। उन्हें जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं की हैं, पहला जिसने मेरे लिए गलत किया है, मैंने उसे कभी माफ नहीं किया है और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी भी उन्हें गले नहीं लगाया है, चाहे वह मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Dhoni should look himself in mirror, I will never forgive him', Yuvraj Singh father Yograj Singh on MS Dhoni
युवराज और धोनी - फोटो : Twitter
यह पहली बार नहीं है जब योगराज ने धोनी पर सीधा निशाना साधा है। इस साल की शुरुआत में 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया था कि धोनी के बुरे कामों के कारण सीएसके आईपीएल 2024 हार गई। उन्होंने धोनी पर युवराज से ईर्ष्या करने का भी आरोप लगाया। योगराज ने कहा था, 'सीएसके आईपीएल 2024 हार गई। वे क्यों हार गए? जो बोओगे, वैसा ही काटोगे। युवराज सिंह आईसीसी के एम्बेसडर हैं, उन्हें सलाम! ईर्ष्यालु धोनी, वह कहां हैं? उसने युवराज से हाथ तक नहीं मिलाया और यही कारण है कि सीएसके इस साल विफल रही।'
'Dhoni should look himself in mirror, I will never forgive him', Yuvraj Singh father Yograj Singh on MS Dhoni
युवराज और धोनी - फोटो : Twitter
धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, 43 वर्षीय यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज अभी भी आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में सक्रिय है। चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ धोनी का भविष्य फिलहाल अनिश्चित है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह अगले साल आईपीएल में हिस्सा लेगा या नहीं। इसको लेकर कयासों का दौर जारी है। यह बात भी सामने आई थी कि सीएसके उन्हें एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खिलाने के लिए बीसीसीआई को मना रहा था। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के भविष्य से धोनी की भविष्य तय होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed