फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EngVsWI: इंग्लिश ऑलराउंडर ने जड़ा तूफानी शतक, 14 गेंदों में जड़े 8 छक्के 

Sun, 24 Sep 2017 11:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 24 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
England Vs West Indies: Moeen Ali  hits second Fastest Odi Century for England
मोईन अली - फोटो : twitter
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे में इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली ने धुआंधार शतक जड़ा। मोईन ने 53 गेंद में सैकड़ा जड़ दिया। एक समय मोईन अली महज 39 गेंद पर 39 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद अगली 14 गेंदों में 8 छक्के जड़ मोईन ने शतक पूरा कर लिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 370 रन का लक्ष्य रखा है। मोइन अली ने 57 गेंद में 102 रन बनाकर नरसी का शिकार बने। 

EngVsWI: इंग्लिश ऑलराउंडर ने जड़ा तूफानी शतक, 14 गेंदों में जड़े 8 छक्के 

England Vs West Indies: Moeen Ali  hits second Fastest Odi Century for England
शतक बनाने के बाद मोईन अली
पारी के 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर के आउट होने के बाद मोईन बल्लेबाजी करने आए। उस इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 210 रन था। 44 वें ओवर में मोइन 39 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे और उनकी टीम ने 6 विकेट पर 276 रन बना लिए थे। पारी के 45वें ओवर में मोइन ने गियर बदला और कमिंस के एक ओवर में तीन छक्के और 1 चौका जड़ इंग्लैंड को 300 रन के पार पहुंचाया और 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

EngVsWI: इंग्लिश ऑलराउंडर ने जड़ा तूफानी शतक, 14 गेंदों में जड़े 8 छक्के 

England Vs West Indies: Moeen Ali  hits second Fastest Odi Century for England
मोइन अली - फोटो : ESPN
इसके बाद अगले ओवर में भी मोइन ने कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ दिया। इसके बाद भी मोइन नहीं रुके और अगले ओवर में 2 छक्के जड़कर शतक पूरा किया। इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में जड़ा दूसरा सबसे शतक था। इंग्लैड की ओर से सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम दर्ज है। उन्होंने 46 गेंद में एकदिवसीय शतक जड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

EngVsWI: इंग्लिश ऑलराउंडर ने जड़ा तूफानी शतक, 14 गेंदों में जड़े 8 छक्के 

England Vs West Indies: Moeen Ali  hits second Fastest Odi Century for England
मोईन अली
मोइन ने 39 गेंद में 39 रन बनाने के बाद 18 गेंदें खेलीं। इन 18 गेंदों में से 14 गेंदों में उन्होंने 6,6,2,4,6,6,6,6,2,4,1,6,0,6 रन बनाकर 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद 49वें ओवर में   नरसी की गेंद पर वो कैरेबियाई कप्तान होल्डर को कैच दे बैठे। इस तरह उनकी शानदार पारी का अंत हुआ। इस पारी में मोईन को तीन जीवनदान भी मिले एक उन्हें शतक से पहले मिला जबकि दो जीवनदान उन्हें शतक जड़ने के बाद मिले।
विज्ञापन

EngVsWI: इंग्लिश ऑलराउंडर ने जड़ा तूफानी शतक, 14 गेंदों में जड़े 8 छक्के 

England Vs West Indies: Moeen Ali  hits second Fastest Odi Century for England
मोइन अली - फोटो : getty
मोईन अली ने अपनी इस शानदार पारी में 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जडे़। ये उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed