{"_id":"5b52de824f1c1bb35d8b4909","slug":"fakhar-zaman-can-become-fastest-to-complete-1-000-odi-runs-beating-viv-richards-and-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फखर जमान के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका, कोहली-रिचर्ड्स रह जाएंगे पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फखर जमान के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका, कोहली-रिचर्ड्स रह जाएंगे पीछे
पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने शुक्रवार को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे वन-डे में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। जमान वन-डे में दोहरा शतक जमाने वाले पाकिस्तान के पहले जबकि विश्व के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व महान ओपनर सईद अनवर के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोडा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 156 गेंदों में नाबाद 210 रन की पारी खेली और इमाम उल हक के साथ 304 रन की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी भी की।
Trending Videos
2 of 6
फखर जमान-इमाम उल हक
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फखर के अलावा इमाम (100) ने भी शतक जमाया और इसके बाद आसिफ अली ने तेजतर्रार फिफ्टी जमाकर पाकिस्तान को निर्धारित 50 ओवर में एक विकेट पर 399 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान का यह वन-डे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा। जवाब में मेजबान टीम 155 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
fakhar zaman
फखर जमान को 156 गेंदों में 24 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। पाक ने चौथा वन-डे 244 रन के विशाल अंतर से जीता। फखर के पास एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है, जिसे वह जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें व अंतिम वन-डे में बना सकते हैं।
4 of 6
विराट कोहली
जमान वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन पूरे कर सकते हैं। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 17 वन-डे में 980 रन बनाए हैं और वो यह उपलब्धि हासिल करने से केवल 20 रन दूर हैं। अगर रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें व अंतिम वन-डे में जमान ने 20 रन बना दिए तो वह विश्व में सबसे तेज 1,000 वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स और टीम इंडिया की रनमशीन विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
viv richards
विव रिचर्ड्स ने अपने वन-डे करियर की 21वीं पारी में 1,000 वन-डे रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2008 में अपने वन-डे करियर की 24वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया था। वैसे, वन-डे क्रिकेट में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर केविन पीटरसन, जोनाथन ट्रोट, क्विंटन डी कॉक, और बाबर आजम काबिज हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने अपने वन-डे करियर की 21वीं पारी में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।