फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट का मनहूस दिन: बाउंसर ने ली थी फिलिप ह्यूज की जान, फूट-फूटकर रोए थे क्लार्क

Tue, 27 Nov 2018 01:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Fourth death anniversary of Australian cricketer Phil Hughes

27 नवंबर 2014 इस तारीख को समूचा क्रिकेट जगत हिल गया था। इस मनहूस दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज ने अपनी जान गंवाई थी। बचपन से एक महान क्रिकेटर का सपना देखकर बड़ा होने वाला युवा जब महज 26 साल की उम्र में उसी खेल की वजह से मौत के गाल में समां जाए तो कौन अपनी आंखों को बरसने से रोक पाएगा?

Fourth death anniversary of Australian cricketer Phil Hughes

सिडनी में 26 नवंबर के दिन दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच मैच खेला जा रहा था। उस मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंदबाज सीन एबॉट की एक शॉर्ट पिच गेंद ह्यूज के सिर पर लगी। चोट लगने के बाद ह्यूज मैदान में गिर पड़े। तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Fourth death anniversary of Australian cricketer Phil Hughes

चोट इतनी गंभीर थी कि फिलिप ह्यूज कोमा में चले गए थे और अगले ही दिन 27 तारीख को उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे खेल जगत को हिलाकर रख दिया था। अंतिम संस्कार में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों सहित तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई  प्रधानमंत्री टोनी एबोट तक ने शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fourth death anniversary of Australian cricketer Phil Hughes

हर साल इस दिन पर आज भी ऑस्ट्रेलिया में शिद्दत से शोक मनाया जाता है। ह्यूज के दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी अपने दोस्त की मौत से गहरे सदमें में थे। उनका कहना था, ‘मुझे अगला मैच नहीं खेलना चाहिए था। मेरा करियर वहीं पर थम जाना चाहिए था। मैं तब टूट चुका था। मैं लंबे समय तक उसकी मौत के गम में डूबा रहा। मैंने तब शोक नहीं जताया क्योंकि मुझे उसके परिवार को देखना था और इसके अलावा मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान भी था।’

विज्ञापन
Fourth death anniversary of Australian cricketer Phil Hughes

क्लार्क ने अपने 2015 के वेस्टइंडीज के दौरे के बारे में कहा था, ‘वेस्टइंडीज का दौरा मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौरा था। मैं तब काफी भावुक था। मैं छह महीने वेस्टइंडीज में रहा। दिन में एक टीम के रूप में हम जो कुछ भी करते लेकिन रात को जब मैं अपने कमरे में जाता तो रो पड़ता था. आज भी मुझे उसकी कमी खलती है।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed