सब्सक्राइब करें

World Cup: रचिन रवींद्र से लेकर बाबर-द्रविड़ तक, अपने पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छह बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपने पहले विश्व कप या यूं कहें विश्व कप डेब्यू में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हम एकदिवसीय विश्व कप में पहली बार खेलते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं...

विज्ञापन
From Rachin Ravindra to Babar Azam and Rahul Dravid, six batters with Most Runs In debut World Cup; WC 2023
बाएं से- रचिन, बेयरस्टो, बाबर और द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के अपने पहले वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रवींद्र ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में नौ मैचों की नौ पारियों में अब तक 565 रन बनाए हैं, जबकि दो और संभावित मैच (सेमीफाइनल-फाइनल) बाकी हैं। हम एकदिवसीय विश्व कप में पहली बार खेलते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं...


Meet New Zealand's new star Rachin Ravindra, named after Sachin and Dravid.  Now, compared to Yuvraj Singh - The Economic Times
1. रचिन रवींद्र- 2023 विश्व कप में 565* रन
रचिन ने इस विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में परिपक्वता दिखाई है। जरूरत पड़ने पर रचिन धीमी बल्लेबाजी कर सकते हैं और समय के साथ गियर बदलने में माहिर हैं। 23 साल के रवींद्र किसी एक विश्व कप में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से 108 रन पीछे हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे।
Trending Videos
From Rachin Ravindra to Babar Azam and Rahul Dravid, six batters with Most Runs In debut World Cup; WC 2023
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
2. जॉनी बेयरस्टो - 2019 विश्व कप में 532 रन
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 2019 विश्व कप में 11 मैचों में 48.36 की औसत से 532 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
From Rachin Ravindra to Babar Azam and Rahul Dravid, six batters with Most Runs In debut World Cup; WC 2023
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
3. बाबर आजम - 2019 विश्व कप में 474 रन
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 2019 में विश्व कप में डेब्यू किया था और आठ मैचों में 67.71 की औसत से 474 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे।
From Rachin Ravindra to Babar Azam and Rahul Dravid, six batters with Most Runs In debut World Cup; WC 2023
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
4. बेन स्टोक्स - 2019 विश्व कप में 465 रन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 2019 विश्व कप में 11 मैचों में 66.42 की औसत से 465 रन बनाए थे, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। 
विज्ञापन
From Rachin Ravindra to Babar Azam and Rahul Dravid, six batters with Most Runs In debut World Cup; WC 2023
राहुल द्रविड़
5. राहुल द्रविड़ - 1999 विश्व कप में 461 रन
टीम इंडिया के मौजूदा मुख्य कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने 1999 विश्व कप में 461 रन बनाए थे, जिसमें श्रीलंका और केन्या के खिलाफ शतक शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed