सब्सक्राइब करें

WC: रचिन रवींद्र ने सचिन का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; बेयरस्टो को पीछे छोड़ इस मामले में शीर्ष पर पहुंचे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

रचिन ने अब तक इस विश्व कप में नौ मैचों की नौ पारियों में 70.62 की औसत से 565 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.45 का रहा है। वह फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन
WC 2023: Rachin Ravindra breaks Sachin Tendulkar 27-year-old record; Most Runs In Maiden ODI World Cup Rachin
रचिव रवींद्र - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप 2023 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सेमीफाइनल की चार टीमें लगभग तय हो चुकी हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड का भी अंतिम चार में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए जो समीकरण बन रहे हैं, वह लगभग नामुमकिन हैं। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता। गुरुवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। हालांकि, कीवी टीम के एक खिलाड़ी ने अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उस खिलाड़ी का नाम है रचिन रवींद्र। 
Trending Videos
WC 2023: Rachin Ravindra breaks Sachin Tendulkar 27-year-old record; Most Runs In Maiden ODI World Cup Rachin
सचिन और रचिन - फोटो : सोशल मीडिया
रचिन का इस विश्व कप में रिकॉर्ड
रचिन ने अब तक इस विश्व कप में नौ मैचों की नौ पारियों में 70.62 की औसत से 565 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.45 का रहा है। वह फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शीर्ष पर हैं। रचिन ने महान सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह 25 साल के होने से पहले किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रचिन फिलहाल 23 साल के हैं। वहीं, सचिन ने 1996 विश्व कप में 523 रन बनाए थे। तब सचिन भी 23 साल के थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर ने 2019 विश्व कप में 474 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
WC 2023: Rachin Ravindra breaks Sachin Tendulkar 27-year-old record; Most Runs In Maiden ODI World Cup Rachin
रचिन रवींद्र - फोटो : सोशल मीडिया
अपने पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
इतना ही रचिन रवींद्र के नाम अपने पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी हो गया है। उन्होंने इस मामले में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बेयरस्टो ने 2019 में अपना पहला विश्व कप खेला था और तब उन्होंने 11 मैचोंम में 48.36 की औसत से 532 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रचिन ने इस विश्व कप में अब तक तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ रचिन ने 42 रन की पारी खेली थी। 10 रन बनाते ही उन्होंने बेयरस्टो को पीछे छोड़ दिया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बाबर आजम हैं। उन्होंने 2019 में अपना पहला विश्व कप खेलते हुए आठ मैचों में 67.71 की औसत से 474 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 
WC 2023: Rachin Ravindra breaks Sachin Tendulkar 27-year-old record; Most Runs In Maiden ODI World Cup Rachin
रचिन रवींद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2023 की खोज हैं रचिन
रचिन को इस विश्व कप की खोज माना जा रहा है। उन्होंने किसी एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक विश्व कप में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं, कुमार संगकारा और क्विंटर डिकॉक ने संयुक्त रूप से चार-चार शतक लगाए हैं। रचिन रवींद्र तीन शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रचिन की खास बात यह है कि वह बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के शानदार स्पिनर भी हैं। 
विज्ञापन
WC 2023: Rachin Ravindra breaks Sachin Tendulkar 27-year-old record; Most Runs In Maiden ODI World Cup Rachin
सचिन और द्रविड़
कैसे पड़ा था रचिन रवींद्र नाम?
रचिन रवींद्र का जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में 18 नवंबर 1999 को हुआ था। उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह कर्नाटक के बेंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं। 90 के दशक में रवि न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे और वेलिंग्टन में ही रचिन का जन्म हुआ था। रचिन के पिता रवि को क्रिकेट काफी पसंद है और वह भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बहुत बड़े फैन हैं। जब रचिन का जन्म हुआ तो रवि ने उनका नाम सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखने का फैसला किया।  उन्होंने राहुल के 'Ra' और सचिन के 'Chin' को मिलाकर नाम रखने का फैसला किया। इस तरह इस 23 वर्षीय क्रिकेटर का नाम रचिन पड़ गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed