फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर के पत्थरबाजों पर फूटा गंभीर का गुस्सा, समस्या से निपटने के लिए दिया यह फॉर्मूला

Sun, 03 Jun 2018 01:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir raises voice against stone pelters in kashmir
gautam gambhir

टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर जितना ज्यादा मैदान पर एक्टिव दिखते हैं, उतना ही सामाजिक मुद्दों में भी उनका हस्तक्षेप साफ नजर आता है। देश में बेटियों के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के बाद अब गौतम गंभीर ने पत्थरबाजों के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

gautam gambhir raises voice against stone pelters in kashmir
gautam gambhir - फोटो : twitter

शहीदों के परिवारों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर कश्मीर समस्या का एक समाधान भी दिया है। गंभीर का कहना है कि किसी का दर्द तभी समझा जा सकता है जब उस दर्द से हम खुद गुजरे हों।

gautam gambhir raises voice against stone pelters in kashmir
shreyas iyyer and gautam gambhir

गंभीर ने देश की राजनीति पर सवाल दागते हुए कहा कि जो भी राजनेता चुनाव लड़ना चाहते है उन्हें कश्मीर के ऐसे हिस्सों में अपने परिवारों के साथ बिना किसी सुरक्षा के छोड़ देना चाहिए, ताकि वे सैनिकों के दर्द को करीब से समझ पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir raises voice against stone pelters in kashmir
gautam gambhir

दरअसल गंभीर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में गंभीर ने लिखा 'मैं बहुत दुखी हूं, सोचता हूं कि क्या भारत अब भी यही सोचता है कि पत्थरबाजों से कमरे में बैठकर बातचीत की जा सकती है। छोड़िए ये बातें और असलियत देखिए, राजनेताओं को चाहिए कि वे सुरक्षाबलों को मौके दें ताकि सीआरपीएफ उन्हें रिजल्ट दिखाए।'
 



 

विज्ञापन
gautam gambhir raises voice against stone pelters in kashmir
गौतम गंभीर

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही कश्मीर में सीआरपीएफ की गाड़ी के नीचे आने से एक युवक की मौत हो हुई थी। इस घटना के बाद बाद से घाटी में तनाव है। बता दें कि उस मामले में राज्य पुलिस ने कुछ अज्ञात पत्थरबाजों और गाड़ी के ड्राइवर पर केस दर्ज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed