{"_id":"5c140499bdec2253ac7f68f4","slug":"hanuma-vihari-says-indian-batsmen-have-to-be-disciplined-on-day-2-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर हनुमा ने क्यों कहा, दूसरे दिन कंगारुओं के खिलाफ बल्लेबाजों को होना होगा अनुशासित?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर हनुमा ने क्यों कहा, दूसरे दिन कंगारुओं के खिलाफ बल्लेबाजों को होना होगा अनुशासित?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
hanuma vihari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए अहम चीज यही होगी कि वे इस पिच पर अनुशासित बने रहें। यह पिच शुरुआती दिन बल्ले और गेंद के बीच अच्छे द्वंद्व के बाद तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर हो गई है। पिच सुबह के सत्र में थोड़ी धीमी थी लेकिन लंच के बाद यह तेज हो गई।
2 of 4
hanuma vihari
उन्होंने कहा कि हमारे लिए अहम चीज यही है कि हम इन पहलुओं के बारे में ज्यादा नहीं सोचे। अगर यह ऊपर-नीचे होता है तो भी आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। अगर हम अपने दिमाग से इन चीजों को बाहर रखेंगे तो हम सफल रहेंगे।
3 of 4
team india
बल्लेबाज के तौर पर हम जितना संभव हो सके अनुशासित होने की कोशिश करेंगे जैसा कि हमने पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में किया था। आपको हर गेंद को देखकर खेलना होगा। यही मायने रखता है। अगर आप पिछली गेंद के बारे में सोचोगे तो आप अगली गेंद पर ध्यान नहीं लगा पाओगे। आपको पिछली गेंद को अपने दिमाग से निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
TEAM INDIA
विहारी ने कहा कि शनिवार को पहला घंटा काफी अहम होगा। अगर हम उन्हें 320 रन से कम के स्कोर पर आउट कर देते हैं, तो हम मैच में बने रहेंगे। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा। पहला घंटा अहम है। हमारी एकमात्र योजना अनुशासित होने की थी। मुझे लगता है कि हमने इस संदर्भ में बहुत अच्छा किया। सभी तीन सत्रों में हमने सचमुच अच्छी वापसी की। हमने अच्छा प्रयास किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।