फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: ...तो क्या संन्यास के बाद गौतम गंभीर बनने जा रहे हैं इस टीम का हिस्सा!

Fri, 14 Dec 2018 09:53 PM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 14 Dec 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Gautam Gambhir may be join to Kings XI Punjab
gautam gambhir

2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे गौतम गंभीर ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रणजी ट्रॉफी के राउंड फाइव का मैच उनके करियर का आखिरी मैच था। उस मैच में उन्होंने शतक जड़कर 15 साल के क्रिकेट करियर का अंत किया। मगर वह अाईपीएल के 12वें सीजन में इस टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।


 

IPL 2019: Gautam Gambhir may be join to Kings XI Punjab
GAUTAM GAMBHIR BJP

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फैंस को यह जानने की चाहत थी कि वह राजनीति में अपना कदम रखेंगे या कहीं और, क्योंकि उनके राजनीति में भा शामिल होने की खबरे आईं थी। खबर ये थी कि वह 2019 में भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
 

IPL 2019: Gautam Gambhir may be join to Kings XI Punjab
gautam gambhir

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स ने गौतम गंभीर को अपनी टीम से बाहर कर दिया था। कोलकाता के कप्तान रह चुके गंभीर को दिल्ली ने 2.8 करोड़ में खरीदा था। मगर वह भी आईपीएल 2018 में फ्लॉप रहे। उन्होंने कुल 6 मैच खेले, जिनमें केवल 85 रन बनाए। फिर बाद में वे कप्तानी से भी हट गए और टीम की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के जिम्मेदारी दी गई। गंभीर की कप्तानी में दिल्ली 6 मैच में ही जीत हासिल कर पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Gautam Gambhir may be join to Kings XI Punjab
गौतम गंभीर - फोटो : ipl

गौरतलब है कि टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर अब आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे, लेकिन अब कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जो इस ओर इशारा करते हैं कि गौतम गंभीर आईपीएल के 12वें सीजन यानी आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दरअसल, वह किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
IPL 2019: Gautam Gambhir may be join to Kings XI Punjab
gautam gambhir

दरअसल, सोशल मीडिया पर गौतम गंभार और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चैटिंग चल रही थी। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में गंभीर किंग्स इलेव पंजाब का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि हाल ही में जब गंभीर ने संन्यास का लान किया तब किंग्स इलेवन पंजाब ने एक ट्वीट करके गंभीर को शुभकामनाएं दी थीं। उसमें लिखा था, 'एक अध्याय समाप्त, अब नए की शुरुआत। यादगार पलों के लिए शुक्रिया गौतम गंभीर, आपको अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं।' जवाब में गंभीर ने लिखा, 'इसको खास बनाने के लिए शुक्रिया टीम रेड। जल्द मुलाकात होगी।'
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed