भारतीय क्रिकेट के युवा और धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज 25 साल के हो गए हैं। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और उपयोगी स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अभिषेक का करियर अब तक शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है।
{"_id":"68b92313596805939c0df459","slug":"happy-birthday-abhishek-sharma-india-s-explosive-young-opener-turns-25-with-record-breaking-feats-2025-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Sharma Birthday: बर्थडे बॉय अभिषेक ने एक साल में तोड़ डाले कई T20I रिकॉर्ड्स, रैंकिंग में नंबर-1 बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Abhishek Sharma Birthday: बर्थडे बॉय अभिषेक ने एक साल में तोड़ डाले कई T20I रिकॉर्ड्स, रैंकिंग में नंबर-1 बने
Thu, 04 Sep 2025 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:56 AM IST
सार
वह भारत के लिए 17 टी20 में 193.85 के स्ट्राइक रेट से 535 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 33.44 का रहा है। 135 रन उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा का जन्मदिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
T20I और आईपीएल रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा के नाम भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (135 रन) दर्ज है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में बनाया। यही नहीं, उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक ठोका, जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक है। आईपीएल में भी उन्होंने 141 रन की पारी खेली, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। अब तक 77 आईपीएल मैचों में उन्होंने 1815 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 162.93 का रहा है।
इसके अलावा वह भारत के लिए 17 टी20 में 193.85 के स्ट्राइक रेट से 535 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 33.44 का रहा है। 135 रन उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। वह भारत के लिए दो अर्धशतक और दो शतक लगा चुके हैं। इतना ही नहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह छह विकेट भी ले चुके हैं। 193.85 का स्ट्राइक रेट टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है।

- फोटो : IPL
अंडर-19 स्तर पर उपलब्धियां
अभिषेक 2016 में अंडर-19 एशिया कप विजेता टीम का हिस्सा रहे और फिर 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का अहम सदस्य बने। उन्होंने युथ एशिया कप में गेंदबाजी से भी कमाल किया था और टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

- फोटो : BCCI
करियर की शुरुआत और आईपीएल डेब्यू
2018 में महज 17 साल की उम्र में अभिषेक ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से आईपीएल डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 19 गेंदों पर 46 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में शामिल किया, जहां उन्होंने खुद को टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर साबित किया।

ब्रेकथ्रू सीजन और भारतीय टीम में एंट्री
अभिषेक शर्मा का ब्रेकथ्रू सीजन 2024 रहा, जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड के साथ मिलकर कई बड़ी साझेदारियां कीं और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए। इसके दम पर उन्हें भारत की टी20 टीम में जगह मिली। जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू सीरीज में वह पहले मैच में जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे ही मैच में उन्होंने शतक जमाकर सबको चौंका दिया।