फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करने को लेकर आया हरमनप्रीत कौर का बयान, तैयारियों पर कही ये बात

Tue, 24 Sep 2024 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

हरमनप्रीत की टीम को मुख्य चुनौती इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत को हराने का तरीका ढूंढ लिया है। भारतीय कप्तान का लक्ष्य अच्छा क्रिकेट खेलना और ऑस्ट्रेलिया जैसी कठिन टीम को हराना है।

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur is confident of Indian team overcoming the Australia threat in the upcoming T20 World Cup
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भरोसा जताया है कि टीम अगले महीने होने वाले महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में अपना छाप छोड़ने के लिए यह सबसे अच्छी टीम है। भारतीय कप्तान का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस बात से अवगत होगी कि हम उन्हें मजबूत चुनौती दे सकते हैं। महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत यूएई में तीन अक्तूबर से हो रही है। 
Harmanpreet Kaur is confident of Indian team overcoming the Australia threat in the upcoming T20 World Cup
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया था 
हरमनप्रीत की टीम को मुख्य चुनौती इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत को हराने का तरीका ढूंढ लिया है। भारतीय कप्तान का लक्ष्य अच्छा क्रिकेट खेलना और ऑस्ट्रेलिया जैसी कठिन टीम को हराना है। वर्ष 2009 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से भारत केवल एक बार 2020 में फाइनल में पहुंचने में सफल रहा है और तब उसे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 2017 में महिला वनडे विश्व कप फाइनल भी खेला और वहां भी उपविजेता रहा। हरमनप्रीत दोनों टीमों का हिस्सा रहीं और उन्होंने 2020 टी20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व भी किया था।
Harmanpreet Kaur is confident of Indian team overcoming the Australia threat in the upcoming T20 World Cup
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले हरमनप्रीत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अच्छी है। वे यह भी जानते हैं कि भारत उन टीमों में से है जो उसके सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। मुझे लगता है कि यह काफी सकारात्मक है। हमें पता है कि जब भी हम उनके खिलाफ खेलेंगे तो हम उन्हें किसी भी दिन हरा सकते हैं। हमारे लिए यह अच्छा अवसर है। वे यह बात जानते हैं कि हमारी टीम अच्छी है, हम बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur is confident of Indian team overcoming the Australia threat in the upcoming T20 World Cup
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
यह सर्वश्रेष्ठ टीम है जिसके साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। खिलाड़ी लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं। हम पिछली बार इतने करीब आ गए थे और 2023 में सेमीफाइनल हार गए थे। हमारी सभी विभागों में तैयारी काफी अच्छी है। एशिया कप के दौरान हमने अच्छी क्रिकेट खेली, एक दिन चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं। मुझे पता है कि मैंने कई विश्व कप खेले हैं लेकिन मेरे अंदर उतना ही उत्साह है जितना 19 साल की उम्र में था।
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur is confident of Indian team overcoming the Australia threat in the upcoming T20 World Cup
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed