फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच शास्त्री बोले- दक्षिण अफ्रीका जाने से बेहतर है टीम इंडिया इस जगह प्रैक्टिस करे

Tue, 12 Dec 2017 07:29 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
head coach Ravi Shastri wants team India to train at Dharamsala ahead of South Africa tour
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इडिया धर्मशाला में ही अभ्यास करें। टीम इंडिया पिछले दो सालों से लगातार टेस्ट सीरीज जीतती आ रही है। टीम इंडिया के फॉर्म में रहने के बावजूद भी आलोचकों ने दावा किया है कि उनकी वास्तविक परीक्षा तभी होगी जब वो विदेशी दौरे पर जाएगी।


 

head coach Ravi Shastri wants team India to train at Dharamsala ahead of South Africa tour
team india - फोटो : File

आगामी 5 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया तीन टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया को अभ्यास करने की जरूरत है। इसको मद्देनजर रखते हुए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने धर्मशाला को ही चुना।

head coach Ravi Shastri wants team India to train at Dharamsala ahead of South Africa tour
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

हाल ही में धर्मशाला में खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केवल 112 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके जबाव में श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर ही मैच जीत गई थी। मैच में टीम इंडिया का सबसे खराब प्रदर्शन रहा 29 रन पर टीम इंडिया 7 विकेट खो चुकी थी। उसके बाद धोनी ने शानदार 65 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
head coach Ravi Shastri wants team India to train at Dharamsala ahead of South Africa tour
रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले टीम इंडिया कम-से-कम एक हफ्ते के लिए धर्मशाला में अभ्यास करेगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एसपीसीए) ने रवि शास्त्री के बयान को कॉन्फॉर्म किया है।

विज्ञापन
head coach Ravi Shastri wants team India to train at Dharamsala ahead of South Africa tour
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

एसपीसीए के अधिकारी ने कहा, 'कोच शास्त्री और टीम मैनेजमेंट ने इसके लिए गहन रूची दिखाया। वो यहां दक्षिण अप्रीका दौरे से पहले कुछ ट्रेनिंग सेशन क लिए शॉर्ट कैम्प रखेंगे। हम  इसके लिए तैयार हैं और हमें खुशी होगी कि बीसीसीआई के निर्देशानुसार हम खिलाड़ियों को होस्ट करेंगे।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed