फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: टेस्ट सीरीज से होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बदलाव, विराट सेना के सामने बड़ी चुनौती

Tue, 01 Oct 2019 05:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Oct 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
IND v SA test series will affect World Test Championship table, virat kohli and team on lead
टीम इंडिया - फोटो : social media

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के घरेलू सीजन में टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्नम में खेलेगी। प्रोटियाज के खिलाफ यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर भारतीय टीम 120 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है और कप्तान विराट कोहली इस बढ़त को और मजबूत बनाना चाहेंगे।

IND v SA test series will affect World Test Championship table, virat kohli and team on lead
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

कागज पर कमजोर दिख रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ कोहली की टीम इंडिया थोड़ी मजबूत है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भारतीय खेमे की पेस बैट्री थोड़ी कमजोर दिख रही है। हालांकि, भारत के पास इंशात शर्मा और उमेश यादव जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं। यह देखना रोचक होगा कि बुमराह की गैरमौजूदगी का फायदा ये दोनों गेंदबाज उठा पाते हैं या नहीं।

IND v SA test series will affect World Test Championship table, virat kohli and team on lead
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट के पास सुनहरा मौका
अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जो तीन सीरीज खेली गई हैं उनमें केवल भारत ने ही सीरीज के अपने दोनों मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबर छूटी थी। दोनों टीमों के 56-56 पॉइंट हैं।

टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के उद्देशय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। टीम इंडिया के पास सरजमीं पर इस चैंपियनशिप में बड़ी बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका है, जिसे विराट शायद ही गंवाना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND v SA test series will affect World Test Championship table, virat kohli and team on lead
विराट कोहलीृ-फाफ डूप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

दांव पर होंगे 120 अंक
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्नम, पुणे और रांची में होने वाले टेस्ट मैचों में दोनों टीमें कुल 120 अंकों के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेगी। इस चैंपियनशिप के तहत सीरीज के मैचों के आधार पर प्रत्येक टेस्ट के लिए अंक तय किए जाते हैं जैसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज में एक टेस्ट के लिए 60 अंक, जबकि पांच मैचों की सीरीज में एक टेस्ट के लिए 24 अंक मिलते हैं।

विज्ञापन
IND v SA test series will affect World Test Championship table, virat kohli and team on lead
विराट कोहली - फोटो : social Media

भारत के पास टॉप पर रहने का मौका
भारत अगर तीनों टेस्ट मैच जीतने में सफल रहता तो उसके अंकों की संख्या 240 हो जाएगी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका अगर तीनों मैच जीतता है तो उसके भारत के समान 120 अंक हो जाएंगे। लीग चरण के आखिर में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच जून 2021 में लंदन में फाइनल खेला जाएगा, जिसके विजेता को विश्व टेस्ट चैंपियन का खिताब मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed