{"_id":"67889795b53162be600720a5","slug":"ind-vs-aus-not-head-cummins-or-starc-smith-in-ashwin-view-team-india-lost-because-of-scott-boland-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: हेड-कमिंस या स्टार्क-स्मिथ नहीं, अश्विन की नजर में इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार की वजह से हारी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: हेड-कमिंस या स्टार्क-स्मिथ नहीं, अश्विन की नजर में इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार की वजह से हारी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:52 AM IST
सार
जोश हेजलवुड के चोटिल होने पर आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम में आए स्कॉट बोलैंड ने घातक प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाजों के पास उनका कोई जवाब नहीं था। अश्विन ने कहा है कि अगर बोलैंड नहीं खेलते तो भारत सीरीज जीत जाता।
विज्ञापन
1 of 4
अश्विन ने बोलैंड की तारीफ की है
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024/25 के दौरान तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब सीरीज 1-1 से बराबर थी। मेलबर्न और सिडनी में आखिरी दो टेस्ट होने थे और भारत को सीरीज जीतने के लिए पसंदीदा माना जा रहा था। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज जीत ली।
जोश हेजलवुड के चोटिल होने पर आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम में आए स्कॉट बोलैंड ने घातक प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाजों के पास उनका कोई जवाब नहीं था। अश्विन ने कहा है कि अगर बोलैंड नहीं खेलते तो भारत सीरीज जीत जाता। बोलैंड ने सीरीज में तीन टेस्ट मैचों में 21 विकेट लिए। वह सीरीजी में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुए। उन्होंने खासतौर पर आखिरी टेस्ट में 10 विकेट लिए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
2 of 4
बोलैंड
- फोटो : Twitter
'हेजलवुड का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए वरदान साबित हुआ'
अश्विन ने कहा कि जोश हेजलवुड की चोट, जिसने बोलैंड को अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम में वापस आने की अनुमति दी, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए एक वरदान साबित हुआ। अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में कहा, 'हर किसी ने कहा कि पैट कमिंस के लिए यह शानदार सीरीज रही, लेकिन वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ जूझते रहे। ऑस्ट्रेलिया भाग्यशाली था कि स्कॉट बोलैंड टीम में आए। अगर बोलैंड नहीं खेलते तो भारत सीरीज जीत जाता।'
3 of 4
बोलैंड
- फोटो : Twitter
'अगर हेजलवुड खेलते तो भारत सीरीज जीत जाता'
अश्विन ने कहा, 'जोश हेजलवुड के लिए मेरी राय खराब नहीं है, वह शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी दो टेस्ट में उसी लाइन अप के साथ उतरता, जिसके साथ वह गाबा में उतरा था तो हम जीत जाते। हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को बोलैंड की राउंड-द-विकेट डिलीवरी न खेल पाना हार के प्रमुख कारणों में से एक थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बोलैंड और कोहली
- फोटो : X
बोलैंड ने भारतीय मध्यक्रम को ध्वस्त किया
टेस्ट क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के रूप में बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरी हुई है। बोलैंड ने सीरीज में यशस्वी और पंत को परेशान करने के अलावा मध्यक्रम को ध्वस्त किया। विराट कोहली पूरी सीरीज में बोलैंड से परेशान रहे। 35 साल के बोलैंड का करियर खत्म होने के मोड़ पर था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती स्क्वॉड में रखा भी नहीं गया था, लेकिन हेजलवुड की चोट ने उनके करियर को फिर से पटरी पर ला दिया है। अब तक 13 टेस्ट में बोलैंड ने 17.66 की बेहतरीन औसत से 56 विकेट लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।