फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में क्यों हारा भारत? कप्तान शुभमन गिल ने बताई वजह; ऋषभ पंत की चोट पर भी दिया अपडेट

Mon, 14 Jul 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Jul 2025 11:02 PM IST
सार

मुकाबले के बाद कप्तान गिल ने टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा- 'बेहद गर्व है, टेस्ट क्रिकेट इससे अधिक करीबी नहीं हो सकता। आज सुबह काफी आश्वस्त थे, काफी बल्लेबाजी बाकी थी। हमें शीर्ष क्रम में कुछ साझेदारियों की जरूरत थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।'

विज्ञापन
ind vs eng 3rd test shubman gill tells why india lost match against england in lords test rishabh pant injury
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबानों ने मेहमानों को 22 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 1-2 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने हार का कारण बताया। उन्होंने कहा कि आखिरी दिन वह जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने उपकप्तान ऋषभ पंत की चोट पर भी अपडेट दिया। 
ind vs eng 3rd test shubman gill tells why india lost match against england in lords test rishabh pant injury
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : PTI
गिल ने जताया टीम के प्रदर्शन पर गर्व
मुकाबले के बाद कप्तान गिल ने टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा- 'बेहद गर्व है, टेस्ट क्रिकेट इससे अधिक करीबी नहीं हो सकता। आज सुबह काफी आश्वस्त थे, काफी बल्लेबाजी बाकी थी। हमें शीर्ष क्रम में कुछ साझेदारियों की जरूरत थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने हमारे से बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन उम्मीद हमेशा बनी रहती है। लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था, एक साझेदारी और मैच में वापसी। जड्डू (रविंद्र जडेजा) काफी अनुभवी हैं, उन्हें कोई संदेश नहीं दिया, बस यही चाहते थे कि वह और पुछल्ले बल्लेबाज खेलते रहें।'
ind vs eng 3rd test shubman gill tells why india lost match against england in lords test rishabh pant injury
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : PTI
टीम को हार से नहीं बचा पाए जडेजा
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 82 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन जडेजा (नाबाद 61 रन, 181 गेंद, चार चौके, एक छक्का) ने नीतीश कुमार रेड्डी (13) के साथ आठवें विकेट के लिए 91 गेंद में 30, जसप्रीत बुमराह (05) के साथ नौवें विकेट के लिए 132 गेंद में 35 और सिराज के साथ अंतिम विकेट के लिए 80 गेंद में 23 रन की साझेदारी करके अप्रत्याशित जीत की उम्मीद जगाई थी लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs eng 3rd test shubman gill tells why india lost match against england in lords test rishabh pant injury
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
पंत की चोट पर गिल ने दिया बड़ा अपडेट
इस दौरान 25 वर्षीय बल्लेबाज ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पंत चौथे टेस्ट में खेलने के लिए फिट होंगे क्योंकि स्कैन (जांच) में उनकी अंगुली में कोई बड़ी चोट सामने नहीं आई है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए तीसरे टेस्ट के शुरुआती दिन दूसरे सत्र में पंत को बाईं तर्जनी अंगुली में चोट लगने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। गिल ने कहा, 'पंत स्कैन के लिए गए थे। कोई बड़ी चोट नहीं है इसलिए वह मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के लिए ठीक होने चाहिए।'
विज्ञापन
ind vs eng 3rd test shubman gill tells why india lost match against england in lords test rishabh pant injury
बुमराह - फोटो : ANI
चौथे टेस्ट में खेलेंगे बुमराह?
मुकाबले के बाद गिल से चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा- 'जल्द ही आपको इसके बारे में पता चल जाएगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed