{"_id":"688616601dadba301d0f9cc4","slug":"ind-vs-eng-first-time-in-148-years-shubman-gill-first-captain-4-centuries-in-a-series-in-england-all-records-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 148 वर्षों में पहली बार! इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में चार शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने शुभमन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 148 वर्षों में पहली बार! इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में चार शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने शुभमन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:36 PM IST
सार
गिल ने लीड्स में 147 रन, एजबेस्टन की पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे। मैनचेस्टर की दूसरी पारी में वह 238 गेंद में 12 चौके की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए।
'प्रिंस' के नाम से मशहूर भारत के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में शतक जड़ा। उन्होंने पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी में 228 गेंद में शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का नौवां और इस सीरीज का चौथा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने लीड्स में एक और एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था। इसी के साथ भारतीय कप्तान ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में इंग्लैंड में चार शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इतना ही नहीं गिल बतौर कप्तान डेब्यू सीरीज में चार शतक लगाने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने क्रिस वोक्स की गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया।
Trending Videos
2 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
गिल से पहले बतौर कप्तान अपनी डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पांच खिलाड़ियों के नाम था। इनमें वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग, डॉन ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ शामिल हैं। हालांकि, इन पांचों ने बतौर कप्तान अपनी डेब्यू सीरीज में तीन-तीन शतक लगाए थे। गिल ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले कप्तान भी बन गए। गिल ने लीड्स में 147 रन, एजबेस्टन की पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे। मैनचेस्टर की दूसरी पारी में वह 238 गेंद में 12 चौके की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आर्चर ने कैच आउट कराया।
वह इंग्लैंड में एक सीरीज में बतौर कप्तान चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। कोई इंग्लिश कप्तान भी अपनी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में ऐसा नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान सर डॉन ब्रैडमैन ने 1938 में इंग्लैंड में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान तीन शतक लगाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के मेलविले (1947), वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स (1966), इंग्लैंड के डेविड गावर (1985), ग्राहम गूच (1990) और जो रूट (2021) के नाम बतौर कप्तान इंग्लिश सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में अधिकतम तीन-तीन शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
सर डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर ने जरूर बतौर कप्तान एक सीरीज में चार-चार शतक लगाए हैं। हालांकि, इन दोनों ने ऐसा अपने-अपने घर में किया था। ब्रैडमैन ने 1947/48 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में और गावस्कर ने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में चार-चार शतक लगाए थे। इतना ही नहीं वह बतौर कप्तान अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बस ब्रैडमैन से पीछे हैं। ब्रैडमैन ने 1936/37 में इंग्लैंड के खिलाफ घर में 810 रन बनाए थे। गिल के नाम फिलहाल 722 रन हैं।
4 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
गिल के चार शतक किसी एक टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से लगाए गए सबसे ज्यादा शतक भी हैं। उन्होंने इस मामले में गावस्कर और विराट कोहली की बराबरी की। गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाए थे। इसके बाद 1978/79 में घर पर टेस्ट सीरीज में भी ऐसा किया था। वहीं, कोहली ने 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार शतक जड़े थे। अभी एक टेस्ट और बचा है और गिल अगर एक और शतक लगाते हैं तो वह इन सब को पीछे छोड़ देंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।