Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs SA 1st ODI: Team India's preparation for ODI series in 8 photos, Suryakumar yadav, Virat Kohli, KL Rahul, Shreyas Iyer batting practice
{"_id":"61e6c1433b0046049c6be0dc","slug":"ind-vs-sa-1st-odi-team-india-s-preparation-for-odi-series-in-8-photos-suryakumar-yadav-virat-kohli-kl-rahul-shreyas-iyer-batting-practice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: आठ तस्वीरों में देखें वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारी, 'स्काई' शॉट लगाते दिखे सूर्यकुमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: आठ तस्वीरों में देखें वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारी, 'स्काई' शॉट लगाते दिखे सूर्यकुमार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:02 PM IST
सार
टीम इंडिया पहली बार वनडे में केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी। वैसे तो इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनना था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी दौरे से ठीक पहले वह चोटिल हो गए।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इसके लिए टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
Trending Videos
2 of 9
रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते नजर आए। प्रैक्टिस सेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव 'स्काई शॉट' लगाते भी दिखे। स्काई शॉट सूर्यकुमार के पुल शॉट को कहते हैं। वह इसे बेहतरीन अंदाज में खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
कप्तान केएल राहुल और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रैक्टिस सेशन में सूर्यकुमार के अलावा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान केएल राहुल भी बल्लेबाजी करते नजर आए। पहले वनडे में राहुल और शिखर धवन ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
4 of 9
शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी खूब मेहनत की। शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज नेट्स में गेंदबाजी की खूब प्रैक्टिस की। सिराज के बैकअप के तौर पर दक्षिण अफ्रीका गए नवदीप सैनी और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
5 of 9
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे पार्ल में ही खेले जाएंगे। तीसरा वनडे केपटाउन में खेला जाएगा। पहले मैच में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर खेल सकते हैं। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में गेंदाबजी और बल्लेबाजी दोनों में हिस्सा लिया। केएल राहुल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी तारीफ की। वह छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।