फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Result: हार्दिक की कप्तानी में लगातार तीसरी सीरीज जीता भारत, सूर्या के शतक से श्रीलंका को किया पस्त

Sun, 08 Jan 2023 04:45 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Jan 2023 04:45 AM IST
सार

राजकोट में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20 2023 Result India vs Sri Lanka Match Highlights Turning Point Suryakumar yadav Hardik PANDYA
सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उसने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार (सात जनवरी) को खेले गए तीसरे मुकाबले में 91 रनों से जीत हासिल की। हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार तीसरी सीरीज जीती है। जून 2022 में उसने आयरलैंड को दो टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी।
IND vs SL 3rd T20 2023 Result India vs Sri Lanka Match Highlights Turning Point Suryakumar yadav Hardik PANDYA
सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार 12वीं टी20 सीरीज में नहीं हारी है। इस दौरान 10 में जीत हासिल की और दो सीरीज ड्रॉ पर छूटी थी। राजकोट में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।
IND vs SL 3rd T20 2023 Result India vs Sri Lanka Match Highlights Turning Point Suryakumar yadav Hardik PANDYA
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने लगाया शतक
भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिए। लंकाई टीम के लिए बल्लेबाजी में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने 23-23 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20 2023 Result India vs Sri Lanka Match Highlights Turning Point Suryakumar yadav Hardik PANDYA
मदुशंका ने ईशान को किया आउट - फोटो : BCCI
फिर नहीं चला ईशान किशन का बल्ला
भारत की पारी की शुरुआत ईशान किशन और शुभमन गिल ने की। किशन पहले ही ओवर में दिलशान मदुशंका का शिकार बन गए। उन्होंने एक रन बनाए। वह इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। किशन ने पहले टी20 में 37 और दूसरे में दो रन बनाए थे।
विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20 2023 Result India vs Sri Lanka Match Highlights Turning Point Suryakumar yadav Hardik PANDYA
राहुल त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल त्रिपाठी ने खेली शानदार पारी
किशन के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही तूफानी बल्लेबाजी की। त्रिपाठी ने 16 गेंद पर ताबड़तोड़ अंदाज में 35 रन ठोक दिए। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। त्रिपाठी का स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने मदुशंका के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed