{"_id":"63ba4bb425f7b1523d5083c9","slug":"ind-vs-sl-suryakumar-yadav-set-a-flurry-of-records-in-his-century-innings-india-vs-sri-lanka-3rd-t20i-rajkot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav Records: सूर्यकुमार ने शतकीय पारी में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, ये बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav Records: सूर्यकुमार ने शतकीय पारी में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, ये बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:21 AM IST
सार
सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 91 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए। भारत ने उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 91 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
सूर्यकुमार की उपलब्धियां:
1. सूर्यकुमार सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
2 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 42 पारियों में 1500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 1500 रन के लिए 843 गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 940 गेंद लिए थे।
2. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर-ओपनर भारतीय बल्लेबाज
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ पारी में नौ छक्के लगाए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद को, विराट कोहली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। सूर्या, कोहली और युवराज ने सात-सात छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. सूर्यकुमार यादव तीन अलग-अलग महाद्वीपों में टी20 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार तीन अलग-अलग महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। भारत में उन्होंने टी20 में पहला शतक लगाया है।
विज्ञापन
4. तीन शतक लगाने वाले पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज
5 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने तीनों शतक ओपनिंग नहीं करते हुए लगाया है। उन्होंने दो बार नंबर चार पर शतक लगाया है। एक बार तीसरे क्रम पर सेंचुरी लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चौथे क्रम पर 117 रन की पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर नाबाद 111 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ चौथे नंबर पर उन्होंने नाबाद 112 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।