{"_id":"686942e49cc4a62bb6085c46","slug":"india-test-captain-shubman-gill-scores-most-runs-by-indian-batter-in-a-test-after-twin-100s-against-england-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड, एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड, एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:51 PM IST
सार
गिल की कप्तान के तौर पर यह पहली टेस्ट सीरीज है और वह बल्ले से अपना दम दिखाने में सफल रहे हैं। गिल ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था और अब दूसरी पारी में शतक लगा दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दम दिखाया है। गिल की कप्तान के तौर पर यह पहली टेस्ट सीरीज है और वह बल्ले से अपना दम दिखाने में सफल रहे हैं। गिल ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था और अब दूसरी पारी में शतक लगा दिया है। गिल की बेहतरीन पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। गिल 162 गेंदों पर 13 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 161 रन बनाकर आउट हुए।
2 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
एक टेस्ट मैच में 350+ रन बनाने वाले पहले भारतीय
गिल ने अपनी शानदार पारी के दम पर इतिहास रच दिया है और वह एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 344 रन बनाए थे। गिल ने बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मैच में 430 रन बनाए और उन्होंने 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिल पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 400 से अधिक रन बनाए हैं।
3 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
गिल आठवें भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। वहीं, वह नौवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाया है। गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए थे और अब दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
कप्तान के तौर पर शुरुआत दो टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
गिल कप्तान के तौर पर अपने पहले दो टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने कप्तान के तौर पर अपने पहले दो टेस्ट मैच में 449 रन बनाए थे, लेकिन गिल अब इस मामले में कोहली से आगे निकल गए हैं। गिल अब तक दो टेस्ट मैच में 550 से अधिक रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने पहले दो टेस्ट मैच में 429 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने इस दौरान 367 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।