{"_id":"59c6189a4f1c1b35688b6144","slug":"india-vs-australia-third-odi-at-indores-holkar-stadium-predicted-eleven","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 11 खिलाड़ियों के साथ इंदौर में इतिहास रचने उतरी है 'विराट ब्रिगेड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 11 खिलाड़ियों के साथ इंदौर में इतिहास रचने उतरी है 'विराट ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए 2-0 की बढ़त बनाई। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने चेन्नई और कोलकाता में क्रमशः 26 और 50 रन से जीत दर्ज की। अब कारवां इंदौर में हैं, जहां टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को सीरीज का तीसरा वन-डे खेला जाएगा। टीम इंडिया का इंदौर के होलकर स्टेडियम में रिकॉर्ड जबर्दस्त है। भारत ने यहां लगातार चार वन-डे मैच जीते हैं। अब 'विराट ब्रिगेड' की नजरें इंदौर में इतिहास रचने पर टिकी हैं। बड़े रिकॉर्ड्स बनाने को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली तीसरे वन-डे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं। चलिए नजर डालते हैं:
ओपनर्स रोहित और रहाणे पर अच्छी शुरुआत देने की होगी जिम्मेदारी
2 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
रोहित शर्मा पर बड़ी पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा। शुरुआती दो मैचों में उन्होंने क्रमशः 28 और 7 रन बनाए। इंदौर की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहने की उम्मीद है, ऐसे में क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि रोहित के बल्ले से बड़ी पारी जरुर निकले। वहीं उनका साथ पिछले मैच में फॉर्म में लौटे अजिंक्य रहाणे निभाते नजर आएंगे। रहाणे ने कोलकाता में 55 रन बनाकर फॉर्म में जोरदार वापसी की और आलोचकों को करारा जवाब दिया। टीम इंडिया को तीसरे वन-डे में ओपनर्स से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
चौथे नंबर पर मनीष पांडे ही खेल रहे हैं
3 of 6
केएल राहुल और रवि शास्त्री
- फोटो : pti
टीम इंडिया का तीसरा नंबर विराट कोहली के लिए फिक्स है। हालांकि, टीम में चौथे क्रम को लेकर चिंताएं बरकरार है। मनीष पांडे शुरुआती दो मैचों (0, 4) में फ्लॉप रहे। टीम इंडिया ने इन्हें फिर मौका दिया है। वैसे श्रीलंकाई दौरे पर राहुल भी चौथे क्रम पर प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके थे। बहरहाल, पांचवें क्रम पर 'वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर' धोनी आएंगे। धोनी कोलकाता वन-डे में खास पारी नहीं खेल सके, लेकिन इंदौर में पिछले साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उम्दा पारी खेली थी। ऐसे में उनसे एक और चमकीली पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलराउंडर्स हार्दिक और जाधव को करना है बड़ा काम
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव के बल्ले दूसरे वन-डे में अपेक्षाकृत खामोश रहे, जिसकी वजह से टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। हालांकि, पांड्या ने गेंदबाजी में 56 रन देकर दो विकेट लिए और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं जाधव को गेंदबाजी करने की जरुरत नहीं पड़ी। तीसरे वन-डे में इन दोनों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी ताकि वापसी करने के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया एकतरफा अंदाज में हराकर इंदौर वन-डे की जीत स्पेशल बनाए।
विज्ञापन
रिस्ट स्पिनर्स फिर कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझाना चाहेंगे
5 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने मिलकर दो मैचों में 10 विकेट लिए हैं और इंदौर में भी स्पिन विभाग का दारोमदार इन्हीं के कंधों पर होगा। कुलदीप ने कोलकाता में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था। अब उनसे फिर करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद होगी। होलकर स्टेडियम के पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान कह चुके हैं कि पिच से रिस्ट स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। ऐसे में चहल और कुलदीप कंगारू बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी रहना चाहेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।