सब्सक्राइब करें

India vs England: इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टेस्ट टीम, ब्रेक के बाद तरोताजा नजर आए विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 16 Jun 2022 12:08 PM IST
सार

विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उन्हें आराम दिया गया था। इस दौरान कोहली और रोहित अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश गए थे।

विज्ञापन
India vs England Indian Test team leaves for England tour check Virat Kohli bumrah pujara jadeja shardul shami shubman gill pictures
विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के रवाना हो गई है। गुरुवार (16 जून) को टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी पहले रवाना हुए हैं। एजबेस्टन में एक से पांच जुलाई पर दौरे का इकलौता टेस्ट खेला जाएगा। यह पिछले साल खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होगा। तब कोरोनावायरस के कारण पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था। टीम इंडिया चार मैचों तक सीरीज में 2-1 से आगे थी। विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा सहित टेस्ट टीम में शामिल कई खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा जारी फोटो में नजर आए।
Trending Videos
India vs England Indian Test team leaves for England tour check Virat Kohli bumrah pujara jadeja shardul shami shubman gill pictures
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उन्हें आराम दिया गया था। इस दौरान कोहली और रोहित अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England Indian Test team leaves for England tour check Virat Kohli bumrah pujara jadeja shardul shami shubman gill pictures
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली नवंबर 2019 के बाद से पेशेवर क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। आईपीएल के दौरान भी उनका फॉर्म खराब था। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें आराम देने के लिए कहा था। बीसीसीआई ने कोहली को आराम भी दिया। अब विराट पहले से ज्यादा तरोताजा नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि इंग्लैंड में उनके बल्ले से शतक निकलेगा।
India vs England Indian Test team leaves for England tour check Virat Kohli bumrah pujara jadeja shardul shami shubman gill pictures
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
रवींद्र जडेजा आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान बनाया गया था, लेकिन आठ मैचों के बाद ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। जडेजा लीग राउंड खत्म होने से ठीक पहले चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए थे। उनकी फिटनेस को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। अब देखना है कि जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में खेलते हैं या नहीं।
विज्ञापन
India vs England Indian Test team leaves for England tour check Virat Kohli bumrah pujara jadeja shardul shami shubman gill pictures
प्रसिद्ध कृष्णा और शुभमन गिल - फोटो : BCCI
केएल राहुल के चोटिल होने के कारण शुभमन गिल को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। शुभमन पहले भी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर चुके हैं। उन्हें अब कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इस बात की उम्मीद कम ही है कि उन्हें एजबेस्टन टेस्ट में खेलने का मौका मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed