{"_id":"68dac37d40252da6c104db51","slug":"india-w-vs-sri-lanka-w-odi-world-cup-2025-playing-xi-preview-dream-11-prediction-captain-vice-captain-players-2025-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women's ODI World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप की आज से शुरुआत, पहले मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's ODI World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप की आज से शुरुआत, पहले मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:58 AM IST
सार
India W vs Sri Lanka W, Women's ODI World Cup 2025: अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। पहला मुकाबला मंगलवार को दोपहर तीन बजे से भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
1 of 8
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और श्रीलंका के मैच के साथ मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होगा। अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
2 of 8
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : @ICC
आठ टीमें ले रहीं हिस्सा
विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 13वें विश्व कप में हालात से वाकफियत का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में हो रहा है। इसमें आठ शीर्ष टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान भाग लेंगी। सभी टीमें भारत में चार और कोलंबो में एक स्थान पर 28 लीग मैच राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी।
3 of 8
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : @ICC
श्रीलंका में पाकिस्तान टीम खेलेगी अपने मैच
इस बार विश्व कप में ईनामी राशि रिकॉर्ड 13.88 मिलियन डॉलर है जो 2022 की तुलना में चार गुना अधिक है। पुरुषों के 2023 विश्व कप में ईनामी राशि 10 मिलियन डॉलर थी और यह उससे भी अधिक है। श्रीलंका में 11 राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे जिसमें पाकिस्तान के सात लीग मैच और भारत के खिलाफ पांच अक्टूबर का मैच शामिल है। एक सेमीफाइनल भी वहां होगा और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
मंधाना आतिशी प्रदर्शन के लिए तैयार
मौजूदा फॉर्म को देखें तो भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे और टी20 सीरीज में हराया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार का सिलसिला तोड़ा है। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में आखिरी वनडे में जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य लगभग पार कर ही लिया था। भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्लेबाजी की धुरी रही हैं जो शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल चार वनडे शतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 115.85 रहा है।
हरमनप्रीत पर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की जिम्मेदारी
युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के साथ उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दी है। वहीं पांचवां विश्व कप खेल रही हरमनप्रीत बड़े टूर्नामेंटों में हमेशा अच्छा खेलती हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। चोट से उबरी जेमिमा रौड्रिग्स ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 66 रन बनाए थे और वह मध्यक्रम को मजबूती देती हैं। ऋचा घोष, हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी को गहराई देते हैं जबकि अमनजोत कौर सीम गेंदबाजी हरफनमौला हैं। रेणुका सिंह चोट के बाद वापसी कर रही हैं जिससे तेज आक्रमण मजबूत हुआ है। क्रांति गौड़ ने भी तेज गेंदबाजी में विविधता दिखाई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।