Virat Kohli Retirement: 'हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा', संन्यास का एलान कर भावुक हुए कोहली
कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले लिया था और अब वह भारत के लिए टेस्ट जर्सी में भी नजर नहीं आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले लिया था और अब वह भारत के लिए टेस्ट जर्सी में भी नजर नहीं आएंगे। कोहली ने हालांकि कहा कि वह वनडे प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। कोहली से पहले बुधवार को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था। रोहित और कोहली की जोड़ी जिन्हें Ro-Ko के नाम से भी जाना जाता है, वे अब लाल गेंद के प्रारूप में नजर नहीं आएंगे। भारत को अगले कुछ दिनों में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है, ऐसे में रोहित के बाद कोहली का टेस्ट से संन्यास लेना भारत के लिए बड़ा झटका है।
कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में संन्यास का एलान करते हुए लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत ही खास और निजी अनुभव है। परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन यह हमेशा आपके साथ रहते हैं।