Virat Kohli: नामी कास्टिंग डायरेक्टर ने विराट को कहा कमाल का एक्टर, फिर भी बोले-फिल्मों में नहीं जाना चाहिए
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लिया है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट की पत्नी ने भी उनकी रिटायरमेंट को लेकर पोस्ट साझा की है। क्रिकेटर होने के साथ विराट एक अच्छे एक्टर भी हैं, ऐसा एक नामी बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर का मानना है। जानिए, इस कास्टिंग डायरेक्टर ने विराट की एक्टिंग को लेकर क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली का जलवा क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं है, वह बॉलीवुड गलियारों में भी चर्चा में रहते हैं। एक नामी कास्टिंग डायरेक्टर ने भी विराट की एक्टिंग स्किल को सराहा है। यह कास्टिंग डायरेक्टर अब तक बॉलीवुड में बेहतरीन टैलेंट लाने के लिए जाना जाता है। जानिए, विराट की एक्टिंग के बारे में इस कास्टिंग डायरेक्टर ने क्या कहा? और वह क्यों नहीं चाहते हैं कि विराट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्मों में आए?
कमाल के एक्टर हैं विराट
रणवीर अलाहाबादिया के एक पुराने पॉडकास्ट में बॉलीवुड के नामी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा कहते हैं, ‘विराट पहले से ही एक कमाल के अभिनेता हैं। वह दिल्ली से हैं और पंजाबी हैं। विराट की कॉमिक टाइमिंग भी बहुत अच्छी है। सफलता को उन्होंने बहुत खूबसूरती से संभाला है। वह फिटनेस, लुक और मेंटल स्ट्रेंथ के लेवल पर बहुत मजबूत हैं। सच में वह एक महान शख्स हैं।’
आगे मुकेश छाबड़ा आगे कहते हैं, विराट कोहली देश को हमेशा गर्व करने का मौका देते हैं, उन्हें वहीं रहना चाहिए, फिल्मों में नहीं जाना चाहिए। उन्हें क्रिकेट करियर से संन्यास लेने के बाद भी फिल्मों में नहीं जाना चाहिए।’
ये खबर भी पढ़ें: Anushka Sharma: अनुष्का-विराट कोहली की कब हुई पहली मुलाकात? क्रिकेटर की कौन सी बात ने जीता एक्ट्रेस का दिल
एड फिल्मों में नजर आया विराट का एक्टिंग टैलेंटक्रिकेट से हटकर विराट कोहली एड फिल्मों में भी नजर आते हैं। कई एड फिल्मों में उनका एक्टिंग टैलेंट दर्शकों ने देखा है। कई बार तो वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भी एड फिल्म्स का हिस्सा बन चुके हैं। अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात भी एक शैंपू की एड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।