आईपीएल-11 के प्लेऑफ में प्रवेश पाने के संकट से जूझ रही मुंबई इंडियंस अपने अगले मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) से उसके नए घर में भिड़ेगी। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज प्रतिद्वंद्वी टीम इंडियंस के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी।
IPL 2018: CSK के सामने आज MI की चुनौती, पिछली हार का बदला लेना चाहेगी 'रोहित ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में अब तक दोनों टीमों की यात्रा एक-दूसरे के विपरीत रही है, जहां सीएसके छह मुकाबलों में पांच में जीत हासिल की है, वहीं मुंबई इंडियंस टीम इतने ही मैच में एक मुकाबले में विजयी रही है। सीएसके पर घरेलू मैदान बदले जाने का प्रभाव नहीं पड़ा। वह अपने नए घर पुणे में पहला मैच जीतने में सफल रही। जहां मुंबई बहुत ज्यादा दबाव में उतरेगी, वहीं सीएसके एक और जीत दर्ज करके अंक तालिका में खुद को मजबूत करना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। उसके सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी के बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन के लिए संघर्ष करते रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा छह में से पांच मैचों में बेहतर पारी खेलने में विफल रहे।
यही हाल किरन पोलार्ड का भी रहा। अगर रोहित, पोलार्ड, सुर्या, एविन लेविस और हार्दिक पांड्या वापसी करते हैं तो मुंबई जीत की लय में आ सकती है। कोच महेला जयवर्धने को सभी बल्लेबाजों से टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद होगी।
रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ 94 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले रोहित पिछले पांच मैचों में महज 20 रन ही बना पाए हैं। इस मैच में जयवर्धने को उनसे बेहतर पारी की उम्मीद होगी। रोहित की बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया जा सकता है।
मुंबई इंडियंस चार नंबर पर खेल रहे सूर्या से ओपनिंग करा सकती है। वहीं इंडियंस के गेंदबाज भी असफल रहे। हालांकि 20 साल के मयंक मारकंडे काफी हद तक ठीक हैं। उन्होंने छह मैचों में 10 विकेट लिए हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे ‘डेथ ओवर’ के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
अगर स्टार खिलाड़ियों वाली सीएसके टीम की बल्लेबाजी रोक ली जाती है तो ये दोनों बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुंबई टीम में बदलाव की संभावना है। मिचेल मैकक्लेघन की जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलन को शामिल किया जा सकता है। दूसरी ओर सीएसके पूरे आत्मविश्वास में है। वह पिछले मैच में कप्तान धोनी की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर (आरसीबी) द्वारा 206 रनों को मिले लक्ष्य का हासिल कर मुकाबले में जीत दर्ज की थी।