{"_id":"5ac884b04f1c1bcb618b5da3","slug":"ipl-2018-preity-zinta-team-kings-xi-punjab-chris-gayle-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL शुरू होने से पहले भावुक हुआ दुनिया का 'धाकड़' बल्लेबाज, बयां की मन की टीस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL शुरू होने से पहले भावुक हुआ दुनिया का 'धाकड़' बल्लेबाज, बयां की मन की टीस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Apr 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट का 'महाकुंभ' आईपीएल शुरू होने से पहले दुनिया का यह धाकड़ बल्लेबाज भावुक हो गया। उन्होंने अपने मन की टीस भी बयां की, पढ़ें रिपोर्ट...
क्रिस गेल
रॉयल चैलेंजर बंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल के इस सीजन में दोबारा से रिटेन न करने से दिल काफी दुखा, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी समय में मुझे अपनी टीम में शामिल किया, जिससे काफी खुश हूं। यह कहना है वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजी क्र्रिस गेल का। वे शुक्रवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से बुलाई गई एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
क्रिस गेल
- फोटो : the australia
बात करते-करते क्रिस गेल भावुक भी हो गए थे। क्रिस गेल ने कहा कि आईपीएल के ऑक्शन के अंतिम राउंड में किंग्स टीम ने मुझे पर विश्वास दिखाया, जिसको लेकर में काफी उत्साहित हूं। इस टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, जो बेहतर कर सकते हैं। वहीं उन्होंने टीम में ओपनिंग के सवाल पर कहा कि टीम को जहां उनकी आवश्यकता होगी, वहां पर वह बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag
किंग्स इलेवन टीम के ऑपरेशन चीफ और मेंटर विरेंद्र सहवाग ने कहा कि आईपीएल के मौजूदा सीजन 11 में जो नई टीम बनी है वह पिछले दस सीजन के मुकाबले सबसे सशक्त टीम है। प्रबंधकों ने लगभग पूरी टीम नई चुनी है। इस बार भारतीय व विदेशी खिलाड़ियों का मिश्रण टीम में काफी अच्छा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के आने से टीम काफी मजबूत दिख रही है।
विज्ञापन
virendra sehwag
अश्विन के कप्तान बनाए जाने के सवाल पर सहवाग ने कहा कि कपिल देव, इमरान खान जैसे दिग्गज गेंदबाज थे, जिन्होंने देश की टीम की कप्तानी संभाली थी और सफलता ने उनके कदम चूमें। मुझे उम्मीद है कि अश्विन की कप्तानी में किंग्स इलेवन टीम मजबूत बनकर उभरेंगी। वहीं अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब अदरान के बारे में कहा कि उनमें टैलेंट बहुत ज्यादा है, लेकिन वह ना तो अंग्रेजी समझ पा रहे हैं और न ही हिंदी। इसके बावजूद वह अनुभवी खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिता रहे हैं।