डेविड वॉर्नर (100*) और जॉनी बेयरस्टो (114) की शानदार शतकीय पारी व मोहम्मद नबी (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद ने रविवार को इंडियन टी-20 के 11वें मुकाबले में बैंगलोर को 118 से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में वॉर्नर और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। आइए जानते हैं इंडियन टी-20 लीग की चार प्रमुख साझेदारियांः
बेयरस्टो-वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने किया रिकॉर्डबुक तहस-नहस, छोड़ा कई धुरंधरों को पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरसंडे मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने इंडियन टी-20 लीग में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया। दोनों ने बेंगलोर के खिलाफ पहले विकेट के लिए 185 रन जोड़े। इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता के गौतम गंभीर और क्रिस लिन 184 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा।
वॉर्नर और बेयरस्टो ने तीसरी बार सौ से ज्यादा रन की साझेदारी की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 185 रन की साझेदारी के अलावा इस जोड़ी ने केकेआर के खिलाफ 118 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 110 रन की साझेदारी की।
आईपीएल की चार प्रमुख साझेदारियां
जोड़ीदार
टीम
बनाम
कब
रन
वॉर्नर-बेयरस्टो
हैदराबाद
आरसीबी
2019
185
गंभीर-क्रिस लिन
कोलकाता
गुजरात
2017
184
गेल-दिलशान
बैंगलोर
पुणे वॉरियर्स
2013
167
सचिन-डी स्मिथ
मुंबई
राजस्थान
2012
163
बता दें कि हैदराबाद ने तीन मैचों में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पहले मैच में कोलकाता से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने लगातार दो मैच जीते हैं। दूसरे मैच में हैदराबाद को, जबकि तीसरे मैच (रविवार) में बैंगलोर को हराया था। वहीं, विराट कोहली की अगुआई वाली टीम बैंगलोर को लागातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।