इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को मुंबई ने मौजूदा गत विजेता चेन्नई को 37 रन से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 170 रन बनाए। जवाब में चेन्नई निर्धारित 20 ओवर्स में 133/8 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में जिस एक चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो था पोलार्ड का कैच।
VIDEO: इस हैरतंगेज कैच ने पलटा मैच, वानखेड़े में दिखा 'उड़ता पोलार्ड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कहा जाए कि पोलार्ड के इस कैच ने मैच का नतीजा बदला तो कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि पोलार्ड ने अपने इस कमाल से सेट होने की कोशिश कर रहे सुरेश रैना जैसे खतरनाक बल्लेबाज को डगआउट का रास्ता दिखाया।
मुंबई के खिलाड़ी बेहरनडॉर्फ रैना को गैंदबाजी कर रहे थे। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थोड़ी छोटी थी। इस पर रैना ने पीछे हटकर कट किया। गेंद हवा में थी और ऐसा लग रहा था कि आसानी से सीमा रेखा के पार जाएगी। लेकिन शायद रैना भूल गए थे कि पॉइंट बाउंड्री पर कीरोन पोलार्ड फील्डिंग कर रहे हैं।
पोलार्ड ने हवा में छलांग लगाते हुए अपने दाएं हाथ से एक शानदार कैच लपका। वह गेंद हाथ में लेकर जमीन पर गिरे लेकिन कैच थामे रखा। कैच लपकने के बाद पोलार्ड की खुशी देखने वाली थी। उन्होंने इसे खास स्टाइल में सेलिब्रेट भी किया। स्टैंड्स में मौजूद मुंबई इंडियंस के फैंस भी झूम उठे।
MUST WATCH: Pluck it like Polly - Catch marvellous
Full video here ▶️▶️https://t.co/FOZO7KUa6G #MIvCSK pic.twitter.com/K0jSKdcJVY
रैना 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर डगआउट लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। पोलार्ड के इस कैच को इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन का अबतक का सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है।