Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2021 Final, CSK vs KKR: Two World-Cup winning captains face off in the final of the IPL | MS Dhoni vs Eoin Morgan | IPL News IPL latest updates
{"_id":"616870f025afb5453e60db61","slug":"ipl-2021-final-csk-vs-kkr-two-world-cup-winning-captains-face-off-in-the-final-of-the-ipl-ms-dhoni-vs-eoin-morgan-ipl-news-ipl-latest-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR: विश्व कप जीत चुके दो कप्तानों के बीच खिताबी टक्कर, धोनी या मॉर्गन किसकी होगी ट्रॉफी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs KKR: विश्व कप जीत चुके दो कप्तानों के बीच खिताबी टक्कर, धोनी या मॉर्गन किसकी होगी ट्रॉफी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:32 AM IST
सार
धोनी ने जहां टीम इंडिया को 2011 में विश्व कप जिताया था। वहीं, मॉर्गन इंग्लैंड को 2019 विश्व कप जिता चुके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन अपनी टीम को आईपीएल चैंपियन बनाता है।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2021 अपने अंजाम तक पहंचने वाला है। आज होने वाले फाइनल से आईपीएल को उसके 14वें सीजन का चैंपियन मिल जाएगा। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने सामने है। यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यह सिर्फ आईपीएल की दो कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दो सबसे सफल कप्तानों के बीच भी टक्कर है।
2 of 6
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और इयोन मॉर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते दिखेंगे। यह दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी-अपनी टीमों को विश्व कप का खिताब भी दिला चुके हैं। धोनी ने जहां टीम इंडिया को 2011 में विश्व कप जिताया था। वहीं, मॉर्गन इंग्लैंड को 2019 विश्व कप जिता चुके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन अपनी टीम को आईपीएल चैंपियन बनाता है।
3 of 6
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर कप्तान आईपीएल में रिकॉर्ड की बात करें तो धोनी ने 2008 से लेकर अब तक 212 मैचों में सीएसके की कप्तानी की है। इसमें से 129 मैचों में टीम को जीत मिली। वहीं, 81 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। यानी धोनी के रहते सीएसके के जीत का प्रतिशत 61.37 है। धोनी सीएसके को तीन बार (2010, 2011 और 2018) आईपीएल चैंपियन भी बना चुके हैं। इसके अलावा टीम 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में फाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मॉर्गन की बात करें तो उन्हें पिछले सीजन ही कोलकाता का कप्तान बनाया गया है। 2020 में केकेआर के खराब प्रदर्शन के बाद दिनेश कार्तिक से कप्तानी छीन ली गई थी और मॉर्गन को सौंप दी गई थी। मॉर्गन की कप्तानी में केकेआर ने 23 मैच खेले हैं। इसमें से 11 में टीम को जीत मिली और इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा। यानी मॉर्गन के रहते केकेआर के जीत का प्रतिशत 50 है।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता की टीम दो बार (2012 और 2014) आईपीएल फाइनल में पहुंची है और दोनों बार चैंपियन बनी है। यानी कोलकाता की टीम जब भी फाइनल में पहुंचती है, तो ट्रॉफी जीतकर ही वापस लौटती है। हालांकि, उन्हें यह जीत गौतम गंभीर के कप्तान रहते हुए मिली थी। गंभीर अब रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में टीम को जिताने का पूरा दारोमदार मॉर्गन पर ही होगा। इस सीजन अब तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।