{"_id":"62661196a2a65a1af7447f92","slug":"ipl-2022-lsg-vs-mi-match-37-highlights-hindi-nita-ambani-and-sloka-ambani-reached-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG Photos: रोहित की बल्लेबाजी देख खुश हुईं नीता अंबानी और श्लोका, सचिन के फैंस की मांग पूरी नहीं कर पाई मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG Photos: रोहित की बल्लेबाजी देख खुश हुईं नीता अंबानी और श्लोका, सचिन के फैंस की मांग पूरी नहीं कर पाई मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:42 AM IST
सार
लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सचिन के फैंस ने उनके जन्मदिन पर मुंबई से जीत की मांग की थी, लेकिन रोहित की टीम उनकी यह मांग पूरी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
1 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 के 37वें मैच में भी मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गईं। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है। सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर उनकी टीम को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। सचिन तेंदुलकर के फैंस यह मैच देखने पहुंचे थे। उनके हाथ में एक पोस्टर था, जिसमें वो जीत के साथ सचिन का जन्मदिन खास बनाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, मुंबई की टीम ऐसा नहीं कर सकी।
टीम की मालकिन नीता अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ यह मैच देखने पहुंची थीं। रोहित की पारी के दौरान तीनों ने खूब जश्न भी मनाया, लेकिन अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। यहां हम इस मैच के रोमांचक पलों की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
2 of 11
नीता अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। उनकी टीम ने पहले लखनऊ को 168 रन पर रोका और फिर रोहित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की तो लगा कि मुंबई यह मैच जीत जाएगी। नीता ने भी रोहित की इस पारी का खूब आनंद लिया, लेकिन उनके आउट होने के बाद मुंबई बिखर गई और यह मैच हार गई।
3 of 11
आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
नीता के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका भी यह मैच देखने पहुंचे थे। इन दोनों की हालत भी नीता जैसी ही रही। मैच में अधिकतर समय ऐसा लगा कि मुंबई लक्ष्य का पीछा करके मैच जीत लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया और मुंबई को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस और सचिन तेंदुलकर के फैंस भी यह मैच देखने पहुंचे थे। सचिन के फैंस ने उनके जन्मदिन पर मुंबई की टीम से खास मांग की थी। ये फैंस हाथ में एक पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें सचिन का जन्मदिन खास बनाने की मांग की गई थी। हालांकि, मुंबई की टीम फैंस की यह मांग पूरी नहीं कर सकी और लगातार आठवां मैच हार गई।
विज्ञापन
5 of 11
सचिन तेंदुलकर के फैंस का खास पोस्टर
- फोटो : IPL/BCCI
24 अप्रैल को सचिन 49 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस मैदान में बहुत बड़ा पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई थी। इस पोस्टर में सचिन के 100वें शतक की तस्वीर भी थी। हालांकि, आईपीएल के नजरिए से सचिन का जन्मदिन कुछ खास नहीं रहा और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।