{"_id":"625b92d68cce3a069b01f3d5","slug":"ipl-2022-mi-vs-lsg-and-dc-vs-rcb-match-highlights-hindi-anushka-reaction-on-virat-kohli-catch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Photos: विराट के कैच पर यकीन नहीं कर पाईं अनुष्का, कोहली से तेज निकले ललित, देखें मैच के रोमांचक पल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Photos: विराट के कैच पर यकीन नहीं कर पाईं अनुष्का, कोहली से तेज निकले ललित, देखें मैच के रोमांचक पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:36 AM IST
सार
विराट के शानदार कैच पर अनुष्का शर्मा यकीन नहीं कर पाईं। वहीं ललित यादव के सटीक थ्रो के सामने विराट कोहली भी धीमे पड़ गए। रितिका को मुंबई की हार के बाद निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 14
विराट के कैच पर अनुष्का शर्मा को भी यकीन नहीं हुआ
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में शनिवार के दिन दो मैच खेले गए। भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों मैदान में थे। पहले मुंबई और लखनऊ के मैच में रोहित की टीम मैदान में उतरी, लेकिन लगातार छठे मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मैच में आरसीबी ने दिल्ली को मात दी। इस मैच में पहले ललित यादव और फिर विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग की। ललित ने सटीक थ्रो से विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद विराट ने हवा में शानदार कैच पकड़ा। उनकी पत्नी अनुष्का भी इस कैच पर यकीन नहीं कर पाईं। यहां हम शनिवार के दिन हुए दोनों मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 14
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
17वें ओवर में सिराज गेंदबाजी करने आए। उनकी फुल टॉस गेंद को पंत कवर के ऊपर से मारना चाहते थे। विराट कोहली ने ऊपर उछलते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया। इस कैच के कारण पंत को आउट होना पड़ा और दिल्ली की आखिरी उम्मीद भी टूट गई।
3 of 14
अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
विराट के कैच को देखकर अनुष्का शर्मा भी यकीन नहीं कर पाईं। कैच पकड़ने के बाद विराट ने अनुष्का की तरफ इशारा भी किया और अनुष्का ने विराट के इस कैच पर जमकर खुशी जताई। विराट के इस कैच की बदौलत बैंगलोर की टीम की पकड़ मैच में मजबूत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
विराट के कैच पर अनुष्का की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस विराट की फील्डिंग के अलावा अनुष्का के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ रन आउट हुए
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के ललित यादव ने इस मैच में शानदार फील्डिंग की। उन्होंने हवा डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और जमीन पर गिरने से पहले ही थ्रो कर दिया। गेंद सीधा स्टंप पर लगी और विराट कोहली रन आउट हो गए। कोहली इस मैच में सिर्फ 12 रन बना पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।