फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल

Wed, 19 Mar 2025 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Mar 2025 01:05 PM IST
सार

आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको सभी टीमों के स्क्वॉड, संभावित-11 (इम्पैक्ट प्लेयर को जोड़कर 12) और उस टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं...

विज्ञापन
IPL 2025 All Teams Probable Squad Playing 11 Players List Check IPL Match Full Schedule Venue Details
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
loader
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे।

हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको सभी टीमों के स्क्वॉड, संभावित-11 (इम्पैक्ट प्लेयर को जोड़कर 12) और उस टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं...







IPL 2025: लखनऊ-बेंगलुरु, दिल्ली और पंजाब की निगाहें अपने पहले खिताब पर, क्या कप्तान बदलने से हो पाएंगे कामयाब?
 
IPL 2025 All Teams Probable Squad Playing 11 Players List Check IPL Match Full Schedule Venue Details
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस
खिलाड़ियों की संख्या: 23/25 (8 विदेशी)
कप्तान: हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस का भारतीय खिलाड़ियों का दल मजबूत है, लेकिन उन्होंने कई अपरिपक्व विदेशी खिलाड़ी चुने। ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर के अलावा अन्य छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो या तो चोट से ग्रसित रहे हैं या फिर वे आईपीएल में नियमित तौर पर खेलने वाले खिलाड़ी नहीं रहे हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और तेज गेंदबाज रीस टॉपले लीग में काफी अनुभवहीन हैं, जबकि न्यूजीलैंड के बेवन-जॉन जैकब्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन पहली बार आईपीएल खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स और अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजानफर के चोटिल होने पर बाहर होने की वजह से टीम को पहले ही दो झटके लग चुके हैं। इनकी जगह मुजीब उर रहमान और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया है।



IPL 2025 All Teams Probable Squad Playing 11 Players List Check IPL Match Full Schedule Venue Details
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स
खिलाड़ियों की संख्या: 25/25 (7 विदेशी)
कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई ने आर अश्विन को 10 सीजन बाद वापस खरीद लिया। अश्विन ने आखिरी बार 2015 में उनके लिए खेला था और अब वह रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर स्पिन की कमान संभालेंगे। उन्होंने नूर अहमद को जोड़कर अपने स्पिन आक्रमण को और मजबूत किया। इसके अलावा उन्होंने ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों की खरीदारी की। उन्होंने राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, दीपक हुड्डा और श्रेयस गोपाल जैसे खिलाड़ियों को भी खरीदा है जिनके आईपीएल करियर को पुनरुत्थान की जरूरत है।





IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 All Teams Probable Squad Playing 11 Players List Check IPL Match Full Schedule Venue Details
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
खिलाड़ियों की संख्या: 22/25 (8 विदेशी)
कप्तान: रजत पाटीदार

आरसीबी ने ओपनिंग के लिए विराट कोहली के साथी के तौर पर विस्फोटक फिल सॉल्ट को खरीदा। साथ ही जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार में दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को हासिल करने के लिए बहुत पैसा खर्च किया। इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही गेंदबाजी समस्या को हल मिल सकता है। उनके पास शीर्ष और मध्य क्रम में बल्लेबाजी मजबूत है और लंबे समय में पहली बार, उनका लाइन-अप सिर्फ कुछ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं दिख रहा है। हालांकि, रजत पाटीदार का कप्तान बनना सबसे कमजोर कड़ी है। रजत को विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करने का अनुभव तो है, लेकिन आईपीएल में वह पहली बार कमान संभालेंगे। कुछ समय पहले तक उनकी प्लेइंग-11 में जगह तक पक्की नहीं थी। हालांकि, अपनी कप्तानी में पिछले साल वह मध्य प्रदेश को फाइनल तक ले गए थे।



 
विज्ञापन
IPL 2025 All Teams Probable Squad Playing 11 Players List Check IPL Match Full Schedule Venue Details
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद
खिलाड़ियों की संख्या: 20/25 (7 विदेशी)
कप्तान: पैट कमिंस

हैदराबाद के पास एक विस्फोटक शीर्ष पांच बल्लेबाजी क्रम है। इसके अलावा उनका गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत दिख रहा है। इसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या आईपीएल में या फिर घरेलू क्रिकेट में विकेट लेते रहे हैं। हालांकि, लोअर ऑर्डर या फिर कहें ऑलराउंडर में टीम थोड़ी कमजोर दिख रही है। उनके बैकअप विदेशी खिलाड़ी- कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर और ईशान मलिंगा ने पहले कभी आईपीएल नहीं खेला है। हालांकि, पिछले सीजन टीम 250+ स्कोर तक बना रही थी। इतने स्कोर के बाद गेंदबाजी औसत भी रहे तो चलता है, क्योंकि सामने वाली टीम मनोवैज्ञानिक दबाव में होती है। शमी, कमिंस और हर्षल पटेल की तिकड़ी कमाल दिखा सकते हैं, वहीं टीम के पास विशेषज्ञ स्पिनर्स के अलावा कई पार्ट टाइमर्स भी हैं। ईशान किशन के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है और यह टीम इस सीजन 400 का आंकड़ा भी छू ले तो हैरानी नहीं होगी।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed