Sunita Williams: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की धरती पर वापस हो चुकी है। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटे। सुनीत विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री मंगलवार सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए थे। अंतरिक्ष यात्रियों का यह सफर 17 घंटे का रहा। अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा के समुद्र में उतरे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी देती है?
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की कितनी है सैलरी? नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं
Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्रियों को सैलरी अमेरिकी सरकार की जनरल शेड्यूल (GS) ग्रेड प्रणाली के तहत मिलती है। आमतौर पर अंतरिक्ष यात्री को GS-13 से GS-15 ग्रेड के भीतर वेतन मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होती है अंतरिक्ष यात्रियों की सैलरी?
अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने पर सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को धरती पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा के अंतरिक्ष यात्री अपने मिशन के दौरान सामान्य सैलरी पर काम करते हैं। हालांकि, मिशन के दौरान नासा उन्हें रहने, खाने-पीने की सभी सुविधाएं देता है।
क्या मिलता है कोई भत्ता?
स्पेस रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन के दौरान, आकस्मिक खर्चों के लिए 4 डाॅलर प्रति दिन का भत्ता दिया जाता है। ऐसे में सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर का यह मिशन करीब 280 दिनों तक चला है। इसलिए उन्हें कुल करीब 95,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
Spacex: जिस ड्रैगन कैप्सूल से लौट रही हैं सुनीता विलियम्स, उसके एक सीट का किराया जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग
कितनी मिलती है सुनीता विलियम्स को सैलरी?
नासा की अंतरिक्ष यात्रियों को सैलरी अमेरिकी सरकार की जनरल शेड्यूल (GS) ग्रेड प्रणाली के तहत मिलती है। आमतौर पर अंतरिक्ष यात्री को GS-13 से GS-15 ग्रेड के भीतर वेतन मिलता है। GS-13 ग्रेड प्रणाली के तहत 67 लाख से 87.7 लाख रुपये सालाना सैलरी मिलती है, जबकि GS-15 के तहत 91 लाख से 1.26 करोड़ रुपये सालाना। यह उनके अनुभव और मिशन की जिम्मेदारियों पर निर्भर करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता विलियम्स की को GS-15 ग्रेड के तहत सैलरी मिलती है। इसका मतलब है कि उन्हें हर साल करीब1.26 करोड़ सालाना वेतन मिलता है। सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ करीब 41.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Ocean Mystery: कितना गहरा और खतरनाक है समुद्र? जानिए क्यों पानी के भीतर जाने से डरते हैं वैज्ञानिक
अंतरिक्ष यात्रियों को मिलती हैं ये भी सुविधाएं
नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। रहने के खर्च में एक विशेष भत्ता दिया जाता है। इसके साथ ही कम ब्याज दरों पर कार लोन मिलता है। नासा के सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा कवरेज का लाभ मिलता है।