फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spacex: जिस ड्रैगन कैप्सूल से वापस आईं सुनीता विलियम्स, उसके एक सीट का किराया जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग

Wed, 19 Mar 2025 12:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 12:35 PM IST
सार

Spacex Dragon Capsule: क्या आप जानते हैं कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के जिस ड्रैगन कैप्सूल यानी अंतरिक्ष यान की सीट पर बैठकर सुनीता विलियम्स वापस आई हैं, उसका किराया कितना है।

विज्ञापन
cost of the spacex seat on which sunita williams will return from space
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की एक सीट का कितना है किराया - फोटो : X/SpaceX

Spacex Dragon Capsule: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल धरती पर आ चका है। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे हुई है। सुनीता विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री मंगलवार सुबह आईएसएस से अनडॉक हुए थे।



अंतरिक्ष यात्रियों धरती पर आने में 17 घंटे का समय लगा। अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग फ्लोरिडा के समुद्र में हुई। कैप्सूल से सुनीता बाहर आईं, तो उनके चेहरे पर खुशी और घर वापसी का संतोष भाव नजर आया। समुद्र में स्पलैशडाउन से पहले नासा के अन्य कर्मचारी बोट से वापस आने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को लेने के लिए गए थे। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के जिस ड्रैगन कैप्सूल यानी अंतरिक्ष यान की सीट पर बैठकर सुनीता विलियम्स वापस आई हैं, उसका किराया कितना है। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर सिर्फ आठ दिन के मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गए थे, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण उन्हें नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहना पड़ा। 

cost of the spacex seat on which sunita williams will return from space
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की एक सीट का कितना है किराया - फोटो : X/NASA Commercial Crew

स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल का किराया बहुत अधिक है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम आपको अपनी खबर में बताएंगे ड्रैगन कैप्सूल की एक सीट का किराया कितना है। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सात अंतरिक्ष यात्रियों के बैठने की जगह होती है। इसकी एक सीट का किराया 55 मिलियन डॉलर( 476 करोड़ रुपये) है। 
 

cost of the spacex seat on which sunita williams will return from space
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की एक सीट का कितना है किराया - फोटो : X/SpaceX

इससे समझा जा सकता है कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स काफी कमाई करेगी, लेकिन यह किराया स्पेसएक्स और नासा के बीच कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत तय हुआ है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स को कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत 2014 में 2.6 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसमें 6 क्रू मिशन शामिल थे। एक मिशन की लागत औसतन 400 मिलियन डॉलर है। 

Ocean Mystery: कितना गहरा और खतरनाक है समुद्र? जानिए क्यों पानी के भीतर जाने से डरते हैं वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
cost of the spacex seat on which sunita williams will return from space
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की एक सीट का कितना है किराया - फोटो : X/NASA

हालांकि, बाद में इसकी लागत कम हुई है, क्योंकि स्पेसएक्स ने अपने रॉकेट की उपयोग तकनीक को फिर से बेहतर किया। 2019 में नासा की इंस्पेक्टर जनरल की रिपोर्ट से प्रति सीट 476 करोड़ रुपये लागत की जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि, स्पेसएक्स काफी कम किराया ले रहा है। बोइंग स्टारलाइनर का किराया 90 मिलियन डॉलर प्रति सीट था। ऑनलाइन यह रिपोर्ट मौजूद है।

Mysterious Treasures: दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने, जो खोजने गया कभी लौटकर नहीं आया



 

विज्ञापन
cost of the spacex seat on which sunita williams will return from space
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की एक सीट का कितना है किराया - फोटो : X/NASA

क्या है ड्रैगन कैप्सूल?

स्पेसएक्स का ड्रैगन क्रू कैप्सूल को बनने के बाद से 46 बार लॉन्च किया जा चुका है। ड्रैगन क्रू कैप्सूल 42 बार अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा कर चुका है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक बार रीफ्लाइट हुई है। इसमें एक बार में सात अंतरिक्ष यात्री बैठ सकते हैं। दुनिया का यह पहला निजी अंतरिक्ष यान है, जो लगातार अंतरिक्ष स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो लेकर आता-जाता है। आमतौर पर इसमें दो से चार अंतरिक्ष यात्री बैठते हैं। आपात स्थिति में सात यात्री बैठ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed