{"_id":"683ea6d137790ad4fe0c96c4","slug":"ipl-2025-debut-players-with-impactful-performance-vaibhav-suryavanshi-century-to-priyansh-and-digvesh-rathi-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: अपने पहले ही सीजन में चमके ये खिलाड़ी, एक का स्ट्राइक रेट 200+ तो दूसरे ने शतक से बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: अपने पहले ही सीजन में चमके ये खिलाड़ी, एक का स्ट्राइक रेट 200+ तो दूसरे ने शतक से बटोरीं सुर्खियां
Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
सार
हर साल इस लीग से कई स्टार्स उभर कर सामने आते हैं और उन्हें देश का भी लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता। सिर्फ भारत नहीं, विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में चुने जाने का इंतजार करते हैं। इस साल भी आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार हिस्सा लिया और अपने टैलेंट और स्किल का लोहा मनवाया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : ANI
Please wait...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिकार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में पंजाब को छह रन से हरा दिया। पहले यह फाइनल 26 मई को होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से फाइनल की तारीख आगे बढ़ गई। इस साल लीग में कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। इस लीग के जरिये युवा क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
1. वैभव सूर्यवंशी
14 साल के वैभव का यह पहला सत्र रहा और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई तूफानी पारियां खेलीं। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और सात चौके लगाए थे। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था। वैभव ने अपनी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर का सामना किया था और पहली गेंद पर छक्का लगाकर बता दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा है। पहले ही आईपीएल मैच में 20 गेंदों में 34 रन की पारी वैभव की प्रतिभा की बानगी पेश की। उन्होंने इस सीजन सात मैचों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक इस सीजन सात या उससे ज्यादा मैच खेलने वालों में दूसरा सर्वश्रेष्ठ रहा।

प्रियांश आर्या
- फोटो : PTI
2. प्रियांश आर्या
बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज दिल्ली प्रीमियर लीग मैच के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाने की छवि के साथ आया था। उसने आईपीएल में भी ठीक उसी तरह का खेल दिखाया। इस बल्लेबाज ने निर्भीक होकर खेला और दुनिया के नामीगिरामी तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की धुनाई की। प्रियांश ने सीएसके के खिलाफ शतक जड़ा और वह इस सीजन 450+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हैं। प्रियांश ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए इस सीजन अब तक 17 मैचों में 183.33 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है। प्रियांश ने डीपीएल की 10 पारियों में 199 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे और शीर्ष पर रहे थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रभावशाली फॉर्म जारी रहा था, जहां उन्होंने 177 के स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 325 रन बनाए। इसके बाद आईपीएल मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विपराज निगम
- फोटो : ANI/IPL/BCCI
3. विपराज निगम
20 साल की उम्र में विपराज निगम ने सीनियर क्रिकेट में तेजी से प्रगति की है और नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। राशिद खान से प्रेरित एक लेग स्पिनर निगम स्पिन की मददगार सतहों पर घातक टर्न के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली के लिए शुरुआती हाफ में इस खिलाड़ी ने टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई। सिर्फ गेंद से नहीं, बल्कि बल्ले से भी विपराज बड़े हिट लगाने में माहिर हैं। इस ऑलराउंडर को भविष्य का सितारा माना जा रहा है। विपराज ने इस सीजन 14 मैचों में 179.74 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी लिए। उनका इकोनॉमी रेट 9.12 का रहा। विपराज यूपी टी20 लीग से सुर्खियों में आए थे। लखनऊ फाल्कन्स के साथ उन्होंने यूपीटी 20 लीग में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। विपराज ने 11 पारियों में 11.15 के स्ट्राइक रेट और 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण 2024-25 सीजन में उन्हें उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। वह लोअर ऑर्डर में बड़े हिट भी लगा सकते हैं। विपराज ने आठ गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर यूपी को सैयद मुश्ताक अली क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में मदद भी की थी।

दिग्वेश राठी
- फोटो : IPL/BCCI
4. दिग्वेश राठी
आईपीएल के बैड बॉय नाम से मशहूर हुए इस खिलाड़ी ने इस सीजन सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेलते हुए इस स्पिनर ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक, हर जगह गेंदबाजी की। इसके बावजूद बल्लेबाजों को इस स्पिनर को खेलने में दिक्कत हुई। अपनी गुगली से इस स्पिनर ने खूब प्रभावित किया। उनका नोटबुक सेलिब्रेशन तो इस सीजन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दिग्वेश भविष्य में भारत के लिए खेलते दिखाई पड़ सकते हैं। इस गेंदबाज का निर्भीक होना इसकी सबसे बड़ी खूबी है। उन्होंने इस सीजन 13 मैचों में 8.25 की इकोनॉमी रेट से रन दिए और 14 विकेट लिए।