फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: श्रेयस और रजत से जुड़ा अजब संयोग, सात महीने में दूसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने दोनों कप्तान

Tue, 03 Jun 2025 07:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 03 Jun 2025 07:27 PM IST
सार

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। दोनों टीमों को अपने पहले खिताब का इंतजार है। पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं जबकि आरसीबी का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कप्तानों का आमना-सामना सात महीने के भीतर एक बार फिर किसी टूर्नामेंट के फाइनल में हो रहा है।

विज्ञापन
IPL 2025 PBKS vs RCB Final Shreyas Iyer Rajat Patidar played smat final earlier know in ipl know details
श्रेयस-रजत - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आज इस सत्र का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भले ही कोई भी टीम जीते लेकिन आईपीएल प्रशंसकों को नई विजेता टीम मिलना तय है। खिताबी मैच से पहले हम आपको एक अजब संयोग के विषय में बताएंगे जिसके विषय में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं...
IPL 2025 PBKS vs RCB Final Shreyas Iyer Rajat Patidar played smat final earlier know in ipl know details
श्रेयस-रजत - फोटो : PTI
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हुई थी श्रेयस-पाटीदार की टक्कर
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। दोनों टीमों को अपने पहले खिताब का इंतजार है। पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं जबकि आरसीबी का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कप्तानों का आमना-सामना सात महीने के भीतर एक बार फिर किसी टूर्नामेंट के फाइनल में हो रहा है। इससे पहले दोनों कप्तानों की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भिड़ंत हुई थी।
IPL 2025 PBKS vs RCB Final Shreyas Iyer Rajat Patidar played smat final earlier know in ipl know details
मुंबई बनाम एमपी - फोटो : BCCI
श्रेयस ने मुंबई को दिलाई थी जीत
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का खिताबी मुकाबला पिछले साल दिसंबर में खेला गया था। 15 दिसंबर को खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर की अगुआई में मुंबई ने रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश को पांच विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई को दूसरी बार यह खिताब जिताया था। इससे पहले टीम ने अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में 2022/23 में खिताब अपने नाम किया था। 

बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की 48 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए और मैच अपने नाम किया था। एमपी के लिए त्रिपुरेश सिंह ने दो विकेट लिए जबकि शिवम शुक्ला, वेंकटेश अय्यर और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 PBKS vs RCB Final Shreyas Iyer Rajat Patidar played smat final earlier know in ipl know details
रजत-श्रेयस - फोटो : PTI
आज मिलेगा नया चैंपियन
अब दोनों कप्तानों का आईपीएल 2025 के फाइनल में आमना-सामना हो रहा है। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, पंजाब किंग्स ने एलिमिनेटर की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पंजाब और आरसीबी ने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में यह तय है कि अब टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलेगा। 18वें सत्र का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed