{"_id":"69cfe334ef02ce635c0267bf","slug":"ipl-2026-csk-vs-pbks-ayush-mhatre-becomes-the-youngest-batsman-to-score-a-half-century-at-chepauk-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayush Mhatre: चेपॉक में गरजा आयुष का बल्ला, इस मैदान पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने म्हात्रे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ayush Mhatre: चेपॉक में गरजा आयुष का बल्ला, इस मैदान पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने म्हात्रे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:26 PM IST
सार
सीएसके के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। आयुष एमए चिदंबरम के मैदान पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हुई। सीएसके के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। आयुष एमए चिदंबरम के मैदान पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
Trending Videos
2 of 4
आयुष म्हात्रे
- फोटो : PTI
आयुष ने मचाया धमाल
आयुष ने चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम में 18 साल 261 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। आयुष ने 19 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने के मामले में पृथ्वी शॉ की बराबरी भी कर ली है। आयुष ने दूसरी बार आईपीएल में पचास रनों का आंकड़ा पार किया है। वहीं, पृथ्वी शॉ ने भी 19 साल की उम्र से पहले 2 बार आईपीएल में 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी (3 पचास प्लस स्कोर) पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आयुष म्हात्रे-ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : PTI
गायकवाड़ के साथ निभाई 82 रनों की साझेदारी
आयुष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 5 छक्के लगाए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद आयुष ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। ऋतुराज ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। हालांकि, आयुष एक छोर संभालकर खड़े रहे। आयुष के आगे पंजाब किंग्स के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।
4 of 4
चेन्नई बनाम पंजाब
- फोटो : ANI
चेन्नई ने किया एक बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर सीएसके ने प्रशांत वीर को अंतिम ग्यारह में शामिल किया है। प्रशांत को सीएसके ने ऑक्शन में 14.20 करोड़ की बोली लगाते हुए खरीदा है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2026 में अच्छी नहीं रही है। टीम को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।