फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
131/4 (12.4 ov)
Target: 258
Ishan Kishan 56(35)*
N. Tilak Varma 14 (6)
India need 127 runs in 44 remaining balls

एक फ्रेम में स्टार क्रिकेटर्स का ग्लैमर: IPL फाइनल खत्म होने के बाद एकसाथ नजर आया 5 खिलाड़ियों का परिवार

Sat, 16 Oct 2021 06:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Oct 2021 06:25 PM IST
सार

साक्षी जीत के बाद खुशी में डांस भी करती हुईं नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इन दोनों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ियों का परिवार भी खुश नजर आया।

विज्ञापन
IPL Final Photos CSK Chennai Super Kings winning moments Photos Of IPL 2021; MS Dhoni Sakshi Ziva IPL final Suresh Raina Priyanka Uthappa | Ruturaj Gaikwad | CSK vs KKR final
स्टार क्रिकेटर्स का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत से जहां सीएसके के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। चेन्नई के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी और उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम भी यह मैच देखने पहुंची थीं।

उन्होंने भी बाकी खिलाड़ियों और उनके परिवार वालों के साथ फोटो खिंचवाया। साथ ही दीपक चाहर की मंगेतर जया भारद्वाज भी मैच के बाद स्टार खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं। 29 साल के तेज गेंदबाज दीपक ने इस सीजन एक मैच के बाद बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया को प्रपोज किया था और उन्हें रिंग पहनाई थी।
 
IPL Final Photos CSK Chennai Super Kings winning moments Photos Of IPL 2021; MS Dhoni Sakshi Ziva IPL final Suresh Raina Priyanka Uthappa | Ruturaj Gaikwad | CSK vs KKR final
सीएसके के खिलाड़ियों के परिवार वाले - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद साक्षी ग्राउंड पर पहुंचीं तो उनके आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने धोनी को गले से लगा लिया। दरअसल, यह जीत सीएसके के लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि पिछले सीजन चेन्नई आईपीएल से बाहर होने वाली पहली टीम थी। काफी लोगों ने इसके बाद धोनी की टीम का मजाक उड़ाया था और उनकी टीम को बूढ़ों की सेना बताया था। इस जीत ने सबका मुंह बंद कर दिया। 
 
IPL Final Photos CSK Chennai Super Kings winning moments Photos Of IPL 2021; MS Dhoni Sakshi Ziva IPL final Suresh Raina Priyanka Uthappa | Ruturaj Gaikwad | CSK vs KKR final
धोनी और रैना के परिवार वाले - फोटो : सोशल मीडिया
जीत के बाद सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका और उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम भी काफी खुश थीं। रैना चोट की वजह से फाइनल समेत आखिरी तीन मैच नहीं खेले। उनकी जगह उथप्पा को टीम में शामिल किया गया। मैच के बाद धोनी, साक्षी, रैना और प्रियंका ने एक साथ फोटो भी खिंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Final Photos CSK Chennai Super Kings winning moments Photos Of IPL 2021; MS Dhoni Sakshi Ziva IPL final Suresh Raina Priyanka Uthappa | Ruturaj Gaikwad | CSK vs KKR final
धोनी, साक्षी और जीवा - फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी खुशी से झूम उठीं। साक्षी जीत के बाद खुशी में डांस भी करती हुईं नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। धोनी, साक्षी और जीवा की इस तस्वीर को सीजन का सबसे शानदार फोटो बताया गया है। इन दोनों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ियों का परिवार भी खुश नजर आया। 
विज्ञापन
IPL Final Photos CSK Chennai Super Kings winning moments Photos Of IPL 2021; MS Dhoni Sakshi Ziva IPL final Suresh Raina Priyanka Uthappa | Ruturaj Gaikwad | CSK vs KKR final
ट्रॉफी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 86 रन की पारी खेली। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। केकेआर की टीम अच्छी शुरुआत को जीत में नहीं बदल सकी। शुभमन गिल ने 51 रन और वेंकटेश अय्यर ने 50 रन की पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed