फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: 'सभी को सुरक्षित रखना मेरा जिम्मेदारी थी, खेद है कि मेरा बर्ताव रूखा था', प्रीति जिंटा ने क्यों कहा ऐसा?

Sun, 11 May 2025 06:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 May 2025 06:06 PM IST
सार

प्रीति ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों के जद्दोजहद के बाद आखिरकार घर वापस आ गई हैं। उन्होंने रविवार को प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
IPL: 'It was my responsibility to keep everyone safe, I am sorry that for rude', why did Preity Zinta say this
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण पहाड़ी शहर धर्मशाला में ब्लैकआउट के चलते पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री और पंजाब आईपीएल टीम की सह मालिक प्रीति जिंटा ने स्टेडियम में दर्शकों को नहीं घबराने के लिए रविवार को धन्यवाद दिया। पंजाब की टीम गुरुवार को 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब बत्ती गुल हो गई जिसे पहले फ्लडलाइट की विफलता के कारण माना गया। टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाला गया।

IPL: 'It was my responsibility to keep everyone safe, I am sorry that for rude', why did Preity Zinta say this
दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

प्रीति ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों के जद्दोजहद के बाद आखिरकार घर वापस आ गई हैं। उन्होंने रविवार को प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

IPL: 'It was my responsibility to keep everyone safe, I am sorry that for rude', why did Preity Zinta say this
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

प्रीति ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को – नहीं घबराने और किसी भी तरह की भगदड़ नहीं करने के लिए धन्यवाद… मुझे खेद है कि मेरा बर्ताव थोड़ा रूखा था और मैंने सभी के साथ तस्वीरें लेने से मना कर दिया लेकिन समय की मांग सभी की सुरक्षा थी और यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी थी कि सभी सुरक्षित रहें। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL: 'It was my responsibility to keep everyone safe, I am sorry that for rude', why did Preity Zinta say this
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम की क्षमता लगभग 23,000 दर्शकों की है और बृहस्पतिवार को स्टेडियम खाली कराए जाने के दौरान यह लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि उस स्थिति में टूर्नामेंट को जारी रखना उचित नहीं होता।

विज्ञापन
IPL: 'It was my responsibility to keep everyone safe, I am sorry that for rude', why did Preity Zinta say this
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को धर्मशाला से निकाला गया और कड़ी सुरक्षा के बीच होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। टीमें शुक्रवार रात विशेष 'वंदे भारत एक्सप्रेस' से नई दिल्ली पहुंचीं। पाकिस्तानी हमलों को रोकने के लिए एहतियाती उपायों के तहत धर्मशाला के एकमात्र हवाई अड्डे और पड़ोसी कांगड़ा और चंडीगढ़ के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed