{"_id":"62a875bfda65cb04c907d798","slug":"ipl-media-rights-lalit-modi-showered-love-on-preity-zinta-s-tweet-regarding-ipl-media-rights-reaction-went-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Media Rights: मीडिया राइट्स को लेकर प्रीति जिंटा के ट्वीट पर ललित मोदी ने लुटाया प्यार, रिएक्शन हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Media Rights: मीडिया राइट्स को लेकर प्रीति जिंटा के ट्वीट पर ललित मोदी ने लुटाया प्यार, रिएक्शन हुआ वायरल
Tue, 14 Jun 2022 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Jun 2022 05:44 PM IST
सार
आईपीएल को शुरू करने का श्रेय ललित मोदी को ही जाता है। वह 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। वह आईपीएल के पहले कमिश्नर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
ललित मोदी और प्रीति जिंटा (पुरानी तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट ललित मोदी इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल के टीवी और डिजिटल मीडिया राइट्स को बेचकर करीब 44 हजार करोड़ रुपये की कमाई की है।
शिल्पा शेट्टी, ललित मोदी और प्रीति जिंटा (पुरानी तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा ने खास ट्वीट कर बीसीसीआई को बधाई दी। प्रीति ने लिखा- बीसीसीआई द्वारा आईपीएल मीडिया राइट्स को लेकर घोषणा सुनने का इंतजार है। आईपीएल का रुतबा बढ़ा है और यह अविश्वसनीय स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी बन गई है। यह लीग दुनियाभर में हजारों लोगों को रोजगार देने का माध्यम बन चुकी है। साथ ही इससे अरबों लोग एंटरटेन भी हो रहे हैं। यह लीग दुनिया की बाकी लीगों को बौना साबित कर रही है। यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।
प्रीति जिंटा और ललित मोदी (पुरानी तस्वीर)
प्रीति जिंटा और ललित मोदी (पुरानी तस्वीर)
प्रीति जिंटा और ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट पर ललित मोदी ने रिएक्ट करते हुए लिखा- एक गहरी सांस लें और मुस्कुराएं। इसके साथ ही ललित ने किस का इमोजी भी पोस्ट किया है। आईपीएल को शुरू करने का श्रेय ललित मोदी को ही जाता है। वह 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। वह आईपीएल के पहले कमिश्नर भी रह चुके हैं। साल 2010 में उन पर धांधली का आरोप लगा था। इसके बाद बीसीसीआई ने ललित मोदी को बैन कर दिया था।
Take a deep breath and just smile 😘 https://t.co/dEOhyy9zZk
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) June 14, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति जिंटा, ललित मोदी और शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगे। आरोपों के बाद ललित मोदी ने भारत छोड़ दिया था और विदेश में जाकर बस गए। उन पर फिल्म भी बनने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनकी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और उनकी जिंदगी के दूसरे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। ललित मोदी 2008 से 2010 तक आईपीएल के चेयरमैन और फिर कमिश्नर का पदभार संभाला था।
शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा
शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार बीसीसीआई ने चार ग्रुप में मीडिया अधिकार बेचने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुरुआती दो ग्रुप (टीवी और डिजिटल) के मीडिया अधिकार 44,075 करोड़ रुपए में बिके हैं। पहला ग्रुप भारत में टीवी मीडिया अधिकार का था।
प्रीति जिंटा और ललित मोदी
प्रीति जिंटा और ललित मोदी