फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाल-बाल बचे नंबर एक गेंदबाज बुमराह, वर्ल्ड कप से पहले खत्म हो जाता क्रिकेट करियर

Thu, 04 Apr 2019 12:10 PM IST
Sumit Kumar Sumit kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah again injured before match between CSK and mumbai indian IPL 2019
jasprit bumrah

वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बहुत कम समय बाकी रह गया है। इसके मद्देनजर भारतीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बिल्कुल गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इसका जीता-जागता उदाहरण उस वक्त सामने आया जब टीम इंडिया डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह घायल होने के बावजूद मैदान पर गेंदबाजी करते नजर आए।


 

jasprit bumrah again injured before match between CSK and mumbai indian IPL 2019
बुमराह

बुधवार को चेन्नई के खिलाफ मुंबई की टीम जब फील्डिंग करने उतरी तो सबकी नजरें दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर जाकर रुक गई। टेलीविजन स्क्रीन पर भी साफ नजर आ रहा था कि बुमराह की आंख पर सूजन है। आंख के ठीक नीचे एक गहरे काले रंग का निशान भी था। बुमराह को यह चोट मुंबई इंडियंस के प्रेक्टिस सेशन के दौरान लगी।

jasprit bumrah again injured before match between CSK and mumbai indian IPL 2019
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media

सूत्रों के मुताबिक बुमराह की आंख पर फील्डिंग करते वक्त गेंद जा लगी जिससे उसमें सूजन आ गई और काला निशान भी पड़ गया। इसके बावजूद प्लेइंग इलेवन में उनका इस्तेमाल किया गया। फैंस को बता दें कि अगले महीने से शुरू होने वर्ल्ड कप से पहले बोर्ड संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार करेगा। लेकिन बुमराह लगातार मैदान पर घायल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah again injured before match between CSK and mumbai indian IPL 2019
जसप्रीत बुमराह को लगी चोट - फोटो : Social media

इस सीजन में बुमराह एक हफ्ते में बुमराह दूसरी बार चोटिल हुए हैं। इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनके कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और फिर बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे। चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और उन्होंने अगले मैच में फिर ग्राउंड पर उतरे।

विज्ञापन
jasprit bumrah again injured before match between CSK and mumbai indian IPL 2019
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड

गौलतलब है कि सूर्यकुमार यादव (59) की शानदार अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पांड्या (3 विकेट) व लसिथ मलिंगा (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को चेन्नई के विजयी रथ को रोक दिया। वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान मुंबई ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा चुकी चेन्नई को 37 रन से हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed