{"_id":"65509871331fb1fc1b0d1e9f","slug":"kusal-mendis-apologizes-to-virat-kohli-on-his-refusal-to-congratulate-him-on-his-49th-century-world-cup-2023-2023-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WC: 'जो मैंने कहा वह गलत...', 49वें शतक पर विराट कोहली को बधाई देने से इनकार करने वाले कुसल मेंडिस का यू-टर्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WC: 'जो मैंने कहा वह गलत...', 49वें शतक पर विराट कोहली को बधाई देने से इनकार करने वाले कुसल मेंडिस का यू-टर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:48 PM IST
सार
अब मेंडिस ने अपने बयान के लिए विराट से माफी मांगी है। विराट ने पांच नवंबर को अपने जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा था और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक की बराबरी की थी।
विज्ञापन
1 of 6
कुसल मेंडिस और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विश्व कप 2023 में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम नौ में से सिर्फ दो मैच जीत सकी। सात मुकाबलों में हार के साथ टीम सिर्फ चार अंक अर्जित कर सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। श्रीलंकाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम को विश्व कप अभियान के बीच में ही तब बड़ा झटका लगा था, जब नियमित कप्तान दासुन शनाका चोटिल हो गए थे। उनकी जगह कुसल मेंडिस को कप्तान बनाया गया था।
2 of 6
कुसल मेंडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मेंडिस को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए बयान के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। दरअसल, विराट कोहली के 49वें शतक पर मेंडिस ने उन्हें बधाई देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब उन्होंने इस बयान के लिए विराट से माफी मांगी है। विराट ने पांच नवंबर को अपने जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा था और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक की बराबरी की थी।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के आखिरी लीग मैच से पहले मेंडिस ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में विवादित बयान दिया था। हालांकि, अब उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वह पत्रकार के सवाल को समझ नहीं पाए थे। मेंडिस ने कहा, 'मुझे पता नहीं था कि विराट कोहली ने 49वां वनडे शतक लगाया था। उस पत्रकार ने अचानक से सवाल पूछा। मैं सवाल समझ नहीं पाया था। 49 शतक लगाना आसान नहीं है। जो मैंने कहा वह गलत था। मैं उसे महसूस कर सकता हूं।' इससे पहले पांच नवंबर को ही बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेंडिस ने विराट को लेकर एक अजीब प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
जब एक पत्रकार ने मेंडिस से पूछा कि क्या वह कोहली को उनके 49वें वनडे शतक पर बधाई देना चाहेंगे। तो इस पर मेंडिस ने कहा, "मैं उन्हें बधाई क्यों दूंगा?'' मेंडिस ने जवाब दिया और हंसने लगे। जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। विराट ने इस विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वह इस विश्व कप में टीम इंडिया के लीडिंग रन स्कोरर (नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले तक) हैं। उन्होंने आठ मैचों की आठ पारियों में 543 रन बनाए हैं।
Reporter: Would you like to congratulate Virat Kohli for his 49th century?
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को 49 शतक लगाने पर बधाई दी थी। हालांकि, मैच के बाद जब कोहली को इस बारे में बताया गया तो वह भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मैं सचिन की कभी बराबरी नहीं कर पाऊंगा। सचिन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'शानदार खेले विराट। मुझे इस साल 49 से 50 (उम्र में) पहुंचने में 365 दिन लगे थे। मैं आशा करता हूं कि आप अगले कुछ दिनों में 49 से 50 (शतक) के आंकड़े तक पहुंचें और मेरा रिकॉर्ड तोड़ें। बधाई।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।