{"_id":"5ae7f7d34f1c1b9b098b76d0","slug":"mid-season-transfer-window-rule-apply-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव, अब दूसरी फ्रैंचाइजी के लिए भी खेल सकेंगे क्रिकेटर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव, अब दूसरी फ्रैंचाइजी के लिए भी खेल सकेंगे क्रिकेटर्स
Wed, 02 May 2018 09:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
IPL 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 में अब 'मिड सीजन ट्रांसफर विंडो' नियम लागू हो चुका है। फुटबॉल की तर्ज पर बनाए गए इस नए नियम के मुताबिक अब किसी भी विशेष फ्रैंचाइजी का खिलाड़ी दूसरी फ्रैंचाइजी के लिए क्रिकेट खेल सकेगा। बता दें क्रिकेट जगत में यह नियम पहली बार लागू किया गया है।
2 of 5
IPL 2018
जेंटलमैन गेम में ऑक्शन विंडो की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हुई यह प्रक्रिया 10 मई यानी 42 मैच तक चलेगी। इस दौरान कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी एक टीम से दूसरी टीम में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि उन्हीं कैप्ड प्लेयर्स का ट्रांसफर हो सकेगा, जिन्होंने दो या इससे कम मैच खेले हैं।
3 of 5
alex hales
बता दें कि अभी भी कई ऐसे खिलाड़ी आईपीएल में बैठे हुए हैं, जिन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इनमें मोईन अली (आरसीबी), जेपी डुमिनी (मुंबई इंडियंस), एलेक्स हेल्स (सनराइजर्स हैदराबाद), ईश सोढ़ी (राजस्थान रॉयल्स) और संदीप लामिछाने (दिल्ली डेयरडेविल्स) जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीसीसीआई
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इससे यंग क्रिकेटर्स को और ज्यादा मौके मिलेंगे, जो किसी एक फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने की इच्छा रखते हैं। यह उन खिलाड़ियों के लिए काफी लाभकारी होगा, जिन्हें फ्रैंचाइजियों ने खरीद तो लिया है, लेकिन मैदान पर ज्यादा मौके नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गुजरात लॉयंस
- फोटो : IPL
बता दें कि आईपीएल में हर टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ी हैं, लेकिन देखने में आया है कि टीम 18-19 खिलाड़ियों को ही मौका दे पाती है। मिड सीजन ट्रांसफर की मांग पहली बार साल 2016 में उठी थी, जब डेल स्टेन को अधिकांश समय गुजरात लॉयंस की बेंच पर बैठकर गुजारना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।