{"_id":"5a68910c4f1c1b82268b6109","slug":"mohammed-siraj-becomes-the-latest-victim-of-cybercrime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का क्रिकेटर हुआ साइबरक्राइम का शिकार, अकाउंट से लिख भेजा 'I Love You'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का क्रिकेटर हुआ साइबरक्राइम का शिकार, अकाउंट से लिख भेजा 'I Love You'
Wed, 24 Jan 2018 07:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मोहम्मद सिराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज साइबरक्राइम का शिकार बने हैं। हैदराबाद के सिराज के बड़े फैन ने अपने आप को विवादों में फंसा दिया है। इस युवा ने सिराज के जी-मेल, इन्स्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया।
2 of 7
मोहम्मद सिराज
युवा हैकर ने सिराज के अकाउंट से क्रिकेटर के रिश्तेदारों को 'I Love You' के मैसेज भी भेजे। इस घटना के बाद क्रिकेटर ने हैदराबाद के स्थानीय पुलिस स्टेशन के साइबरक्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। क्रिक्केटर ने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है। पुलिस ने अपराधी को पकड़ा, जिसकी उम्र 14 वर्ष निकली। यह युवा हैकर सिराज का बड़ा फैन है और बचपने में ऐसी हरकत कर गया।
3 of 7
मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाज सिराज ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी। इस गेंदबाज की लोकप्रियता आईपीएल से काफी बढ़ी और अब पूरे देश में सिराज के फैंस मौजूद हैं। सिराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मोहम्मद सिराज
हालांकि, जब पुलिस ने अपराधी को पकड़ा और यह पाया गया कि उसकी उम्र केवल 14 साल है तो सिराज ने केस दर्ज नहीं कराने की मांग की। सिराज ने युवा लड़के के भविष्य को देखते हुए केस वापस लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 7
मोहम्मद सिराज
अतिरिक्त उपयुक्त पुलिस केसीएस रघु वीर के मुताबिक क्रिकेटर ने पुलिस को बताया कि उनके जी-मेल और तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स से रिश्तेदारों को अजीब मैसेज मिले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।