चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन टी-20 लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में अर्धशतक ठोकने वाले धोनी ने एक बेहद शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल धोनी इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारत के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को धोनी ने चार छक्कों के साथ लीग में 191 छक्के पूरे किए और साथ ही सुरेश रैना और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा।
IPL 2019: धोनी बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रैना-रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन