...तो क्या टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं? इस सवाल का सही जवाब शायद किसी को नहीं मालूम लेकिन सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की खबरें काफी जोरों पर है।
आग की तरह फैली धोनी के संन्यास की खबर, सदमे में माही के फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में एक धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तब और तेज हो गई जब टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर काउंट पर एक तस्वीर साझा की।
इस तस्वीर में कोहली ने धोनी के सथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं यह मैच कभी नहीं भूल सकता हूं। वह बेहद खास रात थी, जब इस इंसान ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।'
A game I can never forget. Special night. This man, made me run like in a fitness test 😄 @msdhoni 🇮🇳 pic.twitter.com/pzkr5zn4pG
कोहली के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खूब सवाल-जवाब होने लगे। हर कोई पूछने लगा कि क्या धोनी वाकई आज रिटायर कर रहे हैं? तो किसी ने लिखा, कृप्या हमलोग इसके लिए तैयार नहीं है!!! बंद करो
Is he going to retire?? 😢 #Dhoni We are not prepared for this now please!!!! Stop this.... #7pm #Dhoni
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, धोनी मेरा हीरो है। अगर धोनी रिटायर करते हैं तो मैं क्रिकेट देखना बंद कर दूंगा।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, शाम सात बजे धोनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आशा है कि वह संन्यास की घोषणा नहीं करेंगे।'
#Dhoni is my hero ❤
I will stop watching cricket if Dhoni retires 😇 pic.twitter.com/sGKnVVIUif