फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nathan Lyon: लियोन ने जीता दिल, कोहली-बुमराह के ऑटोग्राफ वाला बल्ला दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए दान किया

Fri, 17 Jan 2025 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, '2025 राष्ट्रीय क्रिकेट समावेशिता चैंपियनशिप से पहले दिव्यांग क्रिकेटरों के राष्ट्रीय समावेशी दूत नाथन लियोन ने तीन खास बल्ले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामाजिक प्रभाव साझेदार टावेरनेर्स ऑस्ट्रेलिया को दान किए हैं।'

विज्ञापन
Nathan Lyon won hearts, donated Kohli-Bumrah's autographed bat for disabled cricketers
विराट कोहली और नाथन लियोन - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय स्टार विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के हस्ताक्षर वाला बल्ला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामाजिक प्रभाव साझेदार टावेरनेर्स को दान कर दिया जिसकी नीलामी से मिलने वाली रकम दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के काम आएगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और लियोन ने खुद भी तीन बल्लों पर हस्ताक्षर किए। ये हस्ताक्षर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान लिये गए जो आस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीता।
Nathan Lyon won hearts, donated Kohli-Bumrah's autographed bat for disabled cricketers
नाथन लियोन - फोटो : ANI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, '2025 राष्ट्रीय क्रिकेट समावेशिता चैंपियनशिप से पहले दिव्यांग क्रिकेटरों के राष्ट्रीय समावेशी दूत नाथन लियोन ने तीन खास बल्ले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामाजिक प्रभाव साझेदार टावेरनेर्स ऑस्ट्रेलिया को दान किए हैं।' इसमें कहा गया, 'हर बल्ले के बीच में ब्रेल लिपि में स्टिकर लगाया गया है जिस पर लिखा है ‘सभी के लिए खेल’। इस पर ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों के ऑटोग्राफ हैं। इनकी नीलामी से मिलने वाली रकम दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिये इस्तेमाल की जाएगी।'
Nathan Lyon won hearts, donated Kohli-Bumrah's autographed bat for disabled cricketers
अश्विन को टी-शर्त देते लियोन और कमिंस - फोटो : Screen Grab
लियोन ने अपने एक्स हैंडल पर इन बल्लों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'दिव्यांग क्रिकेट के लिए पैसा जुटाने में हमारी मदद कीजिए। हमारे पास तीन बल्ले हैं जिन पर बीजीटी सीरीज के दौरान ऑटोग्राफ लिए गए। एक पर पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह के दूसरे पर स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के और तीसरे पर मेरे और रविचंद्रन अश्विन के ऑटोग्राफ हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed