सब्सक्राइब करें

National Youth Day 2022: ऋषभ पंत से लेकर राशिद खान तक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं ये युवा सितारे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 04:35 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने बहुत ही छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अब जाना माना नाम बन चुके हैं। यहां हम ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
National Youth Day 2022 From Rishabh Pant to rashid Khan Young Stars of International Cricket
ऋषभ पंत, शादाब खान और राशिद खान जैसे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद एक संन्यासी होने के साथ-साथ अच्छे खिलाड़ी भी थे। उन्होंने अपनी बातों से युवाओं को आगे बढ़ने और सही राह पर चलने का संदेश दिया है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम 10 युवा खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने विवेकानंद की बातों को चरितार्थ किया है। इन खिलाड़ियों ने शायद विवेकानंद की बातें न सुनी हो, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपने कैरियर पर ध्यान दिया लगन के साथ मेहनत की। उसी लगन और मेहनत के बारे में विवेकानंद युवाओं को बताते थे। 
Trending Videos

1. राशिद खान

National Youth Day 2022 From Rishabh Pant to rashid Khan Young Stars of International Cricket
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद खान अब अफगानिस्तान क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं। दुनिया भर में उनके नाम से ही लोग अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को जानती है। उनकी उम्र अभी 23  साल है, लेकिन अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बना ली है। पांच टेस्ट मैच में उनके नाम 34 विकेट हैं। वहीं 74 वनडे मैचों में उन्होंने 140 विकेट झटके हैं। राशिद ने 56 टी-20 मैच भी खेले हैं और 103 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और 76 आईपीएल मैचों में राशिद ने 93 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.  ऋषभ पंत

National Youth Day 2022 From Rishabh Pant to rashid Khan Young Stars of International Cricket
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी बहुत ही छोटी उम्र में बड़ा नाम बना लिया है। 24 साल के पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुके हैं। वो तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं। गाबा के मैदान में भारत को ऐतिहासिक टेस्ट जिताने में पंत का बहुत अहम योगदान था। उन्होंने भारत के लिए 28 टेस्ट में 1608 रन बनाए हैं। वहीं 18 वनडे मैचों में उनके नाम 529 रन हैं। भारत के लिए 41 टी-20 मैच में पंत ने 623 रन बनाए हैं। आईपीएल में अब पंत दिल्ली की टीम के स्थायी कप्तान भी बन चुके हैं। 

3. शाहीन अफरीदी

National Youth Day 2022 From Rishabh Pant to rashid Khan Young Stars of International Cricket
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बहुत ही छोटी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी उम्र अभी 21 साल है और वो पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज बन चुके हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भी उन्होंने रोहित, विराट और राहुल जैसे बल्लेबाजों को आउट कर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट मैच में 86 विकेट झटके हैं। वहीं 28 वनडे मैच में उनके नाम 53 विकेट रहे हैं। उन्होंने 39 टी-20 मैच भी खेले हैं और 45 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन

4. वनिंदू हसरंगा

National Youth Day 2022 From Rishabh Pant to rashid Khan Young Stars of International Cricket
वनिंदू हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
24 साल के वनिंदू हसरंगा ने 2021 टी-20 वर्ल्डकप में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक भी ली और बल्ले के साथ भी बेहतरीन रन बनाए। 24 साल के वनिंदू ने सिर्फ एक आईसीसी टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरी दुनिया आज उन्हें जानती है। आईसीसी रैंकिंग में वो दुनिया के नंबर एक टी-20 गेंदबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 33 टी-20 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। 29 वनडे मैचों में भी उनके नाम 29 विकेट हैं। हालांकि चार टेस्ट में वो चार विकेट ही ले पाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed