फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी नहीं रहे फिनिशर, अब कौन लेगा उनकी जगह ?

Wed, 26 Oct 2016 10:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
NOW DHONI WILL BAT IN 4TH POSITION?
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty

न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने। धोनी ने जिस तरह से धोनी ने मोहाली में बल्लेबाजी की और 80 रन बनाए, उससे तो यही लगता है कि धोनी अब चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। मैच के बाद धोनी ने भी इस बात का खुलासा किया है वह अब बेहतर फिनिशर नहीं रह गए  हैं। मैदान पर आकर उन्हें शुरुआत में शॉट्स खेलने में परेशानी होती है। इसीलिए उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके का मन बनाया। मोहाली में टीम की जरुरत से अधिक खुद को एक्सप्रेस  करने के लिए वह ऊपरी क्रम  में बल्लेबाजी करने आए। 


 

NOW DHONI WILL BAT IN 4TH POSITION?
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज के बाद से अर्धशतक नहीं जमाने वाले धोनी ने मोहाली में अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के बाद चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने का बोल्ड फैसला लिया। धोनी को इससे फायदा मिला और उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। 

 
NOW DHONI WILL BAT IN 4TH POSITION?
धोनी - फोटो : PTI
चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आने के सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, मैंने जो 280 मैच खेले हैं, उनमें से करीब 200 में निचले क्रम पर बल्लेबाजी की। इसके कारण मैं पिच पर स्ट्राइक रोटेट की क्षमता खो रहा था। इसलिए उपरीक्रम पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया ताकि खुद को एक्सप्रेस कर सकूं। मेरे लिए करियर के इस चरण में ऐसा करना जरूरी और महत्वपूर्ण है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
NOW DHONI WILL BAT IN 4TH POSITION?
धोनी - फोटो : PTI
उन्होंने साथ ही कहा, अगर कोई ध्यान दे तो अब मैं टेस्ट नहीं खेलता। निचले क्रम पर मैं परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी करता हूं। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करके मैं अपने आप को एक्सप्रेस कर सकता हूं। यह टीम से अधिक मेरी जरुरत है। टीम में और भी बल्लेबाज हैं जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन हमें पांचवे, छठे और सातवें क्रम के बल्लेबाजों को विकसित करने की जरुरत है।

 
विज्ञापन
NOW DHONI WILL BAT IN 4TH POSITION?
मोहाली में धोनी - फोटो : अमर उजाला
भारत का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम फॉर्म में है जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा ओवर्स बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। धोनी के मुताबिक मुझे आखिरी एक से डेढ़ घंटे में ज्यादा बल्लेबाजी करने के मौके नहीं मिले। चूंकि इस सत्र में कुछ ही वन-डे होने हैं। इसलिए खुद को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार रखना होगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed